मल्लिका, मेघना के बाद आइटम गर्ल राखी हुईं मोदी की दीवानी: देखें तस्वीरें
मुंबई। इसे नरेन्द्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता कहें या फिर राजनीति में ग्लैमर की इंट्री! मगर जो कुछ भी है उससे ये साफ हो गया है कि अब राजनीति में हुस्न का तड़का लगने लगा है। और बात अगर नरेन्द्र मोदी की हो तो अलग ही बात है क्योंकि वो तो वर्तमान समय में बॉलीवुड की पहली पसंद बन चुके हैं। पहले दंबग सलमान खान का उनको गुड मैन कहना, फिर मर्डर गर्ल मलिका शेरावत का उन्हें हैंडसम बैचलर करार देना, और फिर मॉडल-एक्ट्रेस मेघना का न्यूड होकर उनके लिए प्रचार करना और अब अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत का मुरीद होना इसका सबसे ज्वलंत उदाहरण है।
जी हां पटना में भोजपुरी फिल्म कट्टा तनल दुपट्टा पर के प्रमोशन के लिए पहुंची राखी सावंत ने जहां बिहार के लोगों और भोजपुरी सिनेमा की जमकर तारीफ की वहीं यह भी कहा कि बिहार के युवा काफी जोशिले हैं, उन पर नरेन्द्र मोदी का काफी असर दिखता है। मीडिया से मुखातिब होते हुए राखी ने कहा कि मैं भी व्यक्तिगत तौर पर मोदी को काफी पसंद करती हूं अगर मेरे सामने अवसर आया या मुझे मौका मिला तो मैं जरूर मोदी के लिए चुनाव प्रचार करना पसंद करूंगी।
सबसे खास बात ये रही जब राखी सावंत ने ये कहा कि वो नरेन्द्र मोदी के लिये इसलिये प्रचार कर रही हैं क्योंकि वो अकेले (सिंगल) हैं। राखी ने कहा कि मुझे मोदी की फिक्र है क्योंकि उनके साथ कोई नहीं है। फिल्म के बारे में बोलते हुए राखी सावंत ने कहा कि मैं मराठी लड़की हूं लेकिन मुझे भोजपुरी से बहुत लगाव है इस लिए मैंने मराठी से पहले भोजपुरी फिल्म बनाई है। उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि बिहार और महाराष्ट्र के बीच की दूरियां खत्म हो जाए। आईए तस्वीरों में देखते हैं कि नरेन्द्र मोदी के समर्थन में किस तरह बॉलीवुड धीरे-धीरे आगे आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications