12 लाख के हेयर एक्सटेंशन करवाकर इतराई Rakhi Sawant, बोलीं- रशिया से...
Rakhi Sawant Viral Video: राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है और आपको बता दें कि अक्सर वह अपने अजीबो गरीब बयानों की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में आती रहती है। आए दिन उनका कोई ना कोई वीडियो भी वायरल होता हुआ नजर आ जाता है।

अब इसी बीच इंस्टाग्राम पर राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ देखा जा रहा है। इस दौरान राखी सावंत अपने हेयर एक्सटेंशन फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। जहां वो पैपराजी के साथ में बातचीत भी करती हैं।
राखी सावंत इस दौरान रहती है कि "क्या 12 लाख के बाल लगाए हैं तो और ये बापट के लिए बोल लगवाए हैं, काटे थे ना मैंने बिग बॉस में अभी फिर से पूरा लगवा कर आई हूं मैं। यह बाल रशिया से आते हैं। रशिया का नाम सुना है कभी। उधर जाओगे तुम्हें तो खड़े-खड़े गोली मार देंगे।"
अब लगातार राखी सावंत का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तहलका मचा रहा है और काफी सारे लोग तो उनका मजाक उड़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं। दरअसल इस दौरान राखी सावंत ने बहुत ही हैवी और करली हेयर एक्सटेंशन करवाया हुआ है और इसी को लोग मजाक बनाकर बात करते हुए देखे जा सकते हैं।
राखी सावंत के इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "घोड़े के पूंछ जैसे बाल लग रहे हैं।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि "कब्रिस्तान में जाना मत मुर्दे डर जाएंगे।" एक अन्य यूजर तो राखी सावंत को मंजूलिका कह देता है।
राखी सावंत आए दिन कोई ना कोई अजीबो गरीब हरकत करती रहती है और उनके यह बयान खूब वायरल भी होते हैं। कभी वह किसी सेलिब्रिटी को लेकर कुछ ऐसा बयान दे देती है कि हर तरफ तहलका मच जाता है तो कभी अपने अटपटे स्टेटमेंट को लेकर भी चर्चा में आ जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











