Watch Video- जब बीच सड़क पर राखी सावंत ने बताया करियर में सफलता का राज, बोलीं- मैं सो सोकर आगे बढ़ी हूं...

राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है और आपको बता दें कि अब वह फिल्मों में नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई नजर आती है। कुछ वक्त पहले राखी सावंत की तबीयत इतनी ज्यादा नाजुक थी कि वह अस्पताल में भर्ती थी और हालांकि अब वह थोड़ा ठीक हो चुकी है।
राखी सावंत को अजीबोगरीब हरकतों के चलते सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनते हुए देखा जाता है। अब एक ऐसा ही वीडियो उनका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद में हर कोई तो उन पर हंस रहा है तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया है।
दरअसल वायरल वीडियो में एक शख्स राखी सावंत को सोने की माला पहनाना चाहता है तो इस पर अभिनेत्री कहते हैं कि "मुझे सोना बहुत पसंद है मैं सो सो कर ही आगे बढ़ी हूं।" जिस पर ये शख्स कहता है कि हमें बहुत अच्छे से पता है कि आपको सोना बहुत पसंद है इसीलिए आपको यह सोना दिया जाता है।
अब राखी सावंत के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर जमकर लोग प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि आज पहली बार इसने सच बोला है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि ये औरत कुछ भी कर सकती है। हालांकि कुछ लोगों ने राखी के इस बात को सिर्फ मजाक में लिया है।


Click it and Unblock the Notifications