'मैं सलमान खान की बहन हूं, उनको बख्श दो..' इस एक्ट्रेस ने रो-रोकर की गुजारिश, वीडियो हुआ वायरल

rakhi sawant

राखी सावंत को खबरों में रहना पसंद है। अक्सर वो कुछ ऐसा कर देती हैं जो कि लोगों को उनकी तरफ खींचकर लाता है। इस वक्त राखी सावंत सलमान खान के समर्थन में उतरी हैं और एक वीडियो पोस्ट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई के बांद्रा इलाके में बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना ने सभी को सदमे में डाल दिया। इसके बाद, लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने कथित तौर पर एक ऑनलाइन पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी ली और सलमान को चेतावनी जारी की।

जैसे-जैसे तनाव बढ़ रहा है, अभिनेत्री राखी सावंत ने आगे बढ़कर अपने "भाई" सलमान खान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। राखी सावंत इस वीडियो में रोती हुई नजर आ रही हैं और सलमान खान को लेकर बात कर रही हैं।

क्या बोलीं राखी?

राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो में कहा, ''मत करो ना मेरे भाई के साथ मत करो। प्लीज मैं हाथ जोड़ती हूं, आप लोगों से निवेदन करती हूं। वो लीजेंड हैं और उन्होने बहुत सारे लोगों का घर बचाया है। बहुत गरीब लोगों का भला किया है, मैं हाथ जोड़ती हूं, क्या मिलेगा आप लोगों को। कितने घर चलते हैं उनकी वजह से, उनके एनजीओ की वजह से.. वो फिल्में आते हैं कमाते हैं गरीबों के लिए, मुझ जैसे गरीबों के लिए, मेरी मां लिए उन्होने इतना किया है। मेरी मां का ऑपरेशन करवाया, करोड़ों लोगों का ऑपरेशन करवाते हैं। वो पूरे साल लोगों की मदद करते हैं, सलमान खान मेरे भाई हैं मैं उनकी बहन हूं, मत करो ना ऐसा प्लीज।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

जैसे ही राखी सावंत का वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''भाई पहले इसी को मारो अब।'' एक ने लिखा, ''राखी सावंत नौटंकी है।'' एक ने लिखा, ''इसको देखकर दो गोली और चलेंगी।'' एक ने लिखा, ''क्या टैलेंट है।'' एक ने लिखा, ''सच में रो रही है क्या।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X