राखी सावंत ने की खुशी मुखर्जी के कपड़े उठाकर चेकिंग, ऊप्स मूमेंट का शिकार होकर आनन फानन में भागी खुशी

Rakhi Sawant Khushi Mukherjee Viral Video: बी टाउन की बोल्ड एंड बिंदास आइटम क्वीन राखी सावंत पब्लिक में आते ही अपनी अतरंगी हरकतों से हर किसी को हैरान कर देती हैं। अब एक बार फिर से राखी सावंत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार राखी ने बोल्डनेस सेंसेशन खुशी मुखर्जी के छक्के उड़ा दिए हैं।
खुशी मुखर्जी जो कि अपने बोल्ड, बिंदास और सेक्सी अंदाज के लिए मशहूर हैं, वो हाल ही में एक इवेंट में राखी सावंत से मुलाकात करने के लिए पहुंचीं। ऐसे में राखी ने अपने मदमस्त अंदाज में खुशी के ड्रेस को उठाते-पकड़ते हुए मस्ती करना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर खुशी का ये लुक इतना ज्यादा बोल्ड और रिस्की था कि वो ऊप्स मूमेंट का ही शिकार हो गईं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पल के लिए खुशी की भी सांसे ऊपर नीचे हो गई थीं। इसके साथ ही राखी को भी नहीं मालूम था कि खुशी का आउटफिट इतना ज्यादा बोल्ड है। 'आज तो इसने पूरे कपड़े पहने हैं।'
दरअसल, राखी सावंत का ये स्टेटमेंट खुशी मुखर्जी के ड्रेसिंग स्टाइल पर तंज कसने जैसा था। वह अक्सर अपने बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं। राखी सावंत का इस बेबाक और मजाकिया अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं।
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'राखी के सामने कोई नहीं टिक सकता।' तो दूसरे ने लिखा, 'राखी ने बिल्कुल सही किया.' एक ने लिखा, 'आज मेरा दिल खुश कर दिया राखी मैम ने बेचारी शर्मा के भाग गई।' ऐसे ही तमाम कमेंट्स इस वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











