बैंड-बाजा और JCB लेकर ससुराल पहुंची Rakhi Sawant, सड़क पर किया तमाशा हुआ वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहीं जाने वाली राखी सावंत के ड्रामे दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। एक बार फिर से राखी सावंत अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में आ गई है और आपको बता दें कि उन्होंने बीते साल आदिल खान दुर्रानी के साथ में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी.
आदिल और राखी ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
तकरीबन 6 महीने पहले राखी सावंत ने अपने ही पति आदिल खान दुर्रानी को जेल भेज दिया. लेकिन आदिल जेल से बाहर आने के बाद में राखी से अपना बदला लेना चाह रहे हैं. दोनों एक दूसरे पर जमकर संगीत आरोप लगाते हुए नजर आए और इसी बीच राखी सावंत का एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ससुराल पहुंच गई हैं.
बैंड-बाजा और JCB के साथ ससुराल पहुंची राखी सावंत
दरअसल आपको बता दें कि रविवार की रात को राखी सावंत अपने ससुराल पहुंची. दरअसल एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. राखी सावंत देर रात को आदिल खान दुर्रानी के घर मैसूर पहुंच गई. लेकिन वह सादे तरीके से नहीं गई बल्कि उन्होंने वहां पर जाकर एक ग्रैंड एंट्री मारी. बता देंगे ढोल नगाड़े के साथ-साथ JCB पर चढ़कर वह अपने पति के घर पहुंची. वह डांस भी कर रही थी. दरअसल उनके इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया.
यूजर्स ने राखी का उड़ाया मज़ाक
जैसे ही यह वीडियो सामने आया सोशल मीडिया पर राखी सावंत को जमकर ट्रोल कर दिया गया. एक यूजर ने तो कमेंट बॉक्स में लिखा कि 'फिर से इसकी नौटंकी शुरू हो गई.' एक और कमेंट करते हुए लिखता है कि 'प्लीज कोई जेसीबी उल्टा कर दो.' अन्य यूजर लिखता है कि 'जेसीबी का काम कचरा साफ करना है और वह यही कर रही है.'


Click it and Unblock the Notifications