अस्पताल से रफूचक्कर होकर सीधे दुबई पहुंचीं राखी सावंत ? लटके झटके देख लोगों ने कसे ताने, बोले- ड्रामेबाज...

Rakhi Sawant reached Dubai after uterus tumor surgery: राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों बनी रहती हैं। प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहती है। बीते दिनों उन्होंने लोगों को बताया था कि उनके यूट्रस में ट्यूमर है, लेकिन अब राखी सावंत की सर्जरी हो गई है। उनके पूर्व पति ने बताया था कि राखी सावंत पर जान लेवा हमला हो रहे है। इसीलिए उन्हें अभी सेफ जगह रखा है, लेकिन कुछ दिनों पहले उनके भाई ने यह खुलासा किया है कि राखी सावंत कहीं और नहीं बल्कि दुबई जा चुकी हैं।
अस्पताल से छुटकर सीधा दुबई पहुंची राखी
जी हां, राखी के भाई ने यह बताया था कि राखी ने बुर्का पहना था इसीलिए उन्हें किसी ने नहीं पहचाना, लेकिन अब वह दुबई में हैं, वहीं हाल ही में राखी सावंत ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है यह वीडियो भी दुबई का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत दुबई के किसी अवॉर्ड फंक्शन में गई हैं। जहां वह बेहद ही रिवीलिंग ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। हालांकि यह वीडियो खुद ही राखी ने शेयर किया है, लेकिन इस बात का दावा नहीं किया जा सकता है कि यह वीडियो ताजा है या पुराना।
लग गई यूजर्स के कमेंट्स की लाइन
फिलहाल तो इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने राखी पर जमकर ताने कसने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कहा ड्रामेबाज यही सब करना था को अस्पताल का ड्रामा क्यों। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कुछ ज्यादा ही जल्दी रिकवर हो गईं आप। तीसरे यूजर ने कहा आपने को पूनम पांडे को पीछे छोड़ दिया है झूठ बोलने के मामले में। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के ताबड़तोड़ कमेंट्स और गुस्सा देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications