Rakhi Sawant: राखी को आई पति आदिल की याद, जब एक्ट्रेस ने दुबई में किया यह काम

Rakhi Sawant: मनोरंजन जगत में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत इन दिनों लाइम लाइट में लगातार बनी हुई हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। हाल ही में राखी सावंत जब दुंबई से वापस आई तो एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए पति आदिल को याद करने लगी और इमोशनल हो गई।
दरअसल बात ऐसी है कि, उन्होंने हाल ही में दुबई में एक्टिंग एकेडमी खोली है और उन्होंने बताया कि अब एक नया घर और कार भी ली है, यह बैसे तो राखी के फैंस को लिए काफी बड़ी खुशखबरी है। परंतु इस दौरान वह आदिल को याद कर रोने लगी थीं, राखी को आदिल के साथ बिताए पल याद आने लगे।
गौरतलब है कि, राखी सावंत बीते काफी वक्त से आदिल खान दुर्रानी के संग शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। आदिल ने राखी को धोखा दिया था, बीते दिनों राखी न आदिल के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट के आरोप लगाए थे, जिसके बाद एक्ट्रेस के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन दिनों आदिल मैसूर स्थित जेल में बंद हैं।
फिलहाल तो राखी ने अपनी लाइफ में मूवऑन कर लिया है और दोबार ट्रक पर गाड़ी ले आई हैं। ड्रामा क्वीन कुछ वक्त पहले दुबई गई थीं, तब से वह वहीं पर थीं। बीते महीने उन्होंने वहां पर एक्टिंग एकेडमी खोली थी, इसके बाद अब एक्ट्रेस छह मार्च को दुबई से वापस लौटी हैं, साथ ही राखी ने दुबई में घर और गाड़ी भी ली है।
राखी सावंत में एयरपोर्ट पर आदिल को तो याद किया ही साथ में अपनी मां को भी याद किया। उन्होंने बताया कि पिछली बार वह अपनी मां को दुबई लेकर गई थी, हालांकि इस बार वह साथ नहीं है। खैर राखी ने अपनी इमोशनल होने के बाद पैपराजी और सबको होली की बधाई भी दी।


Click it and Unblock the Notifications