'करीना को रेडीमेड बच्चे मिलेंगे..' सैफ अली खान से शादी के दौरान किस एक्ट्रेस खींची थी Kareena Kapoor की टांग?

Kareena Kapoor Readymade Kids- करीना कपूर खान ने सैफ अली खान से शादी की थी और सैफ की ये दूसरी शादी थी। हालांकि अब करीना और सैफ के दो बेटे हैं जिनका नाम तैमूर और जेह है।
लेकिन एक वक्त था जब करीना कपूर को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा था। ये वो दौर था जब करीना और सैफ के अफेयर की खबरें आईं थीं और लोग मजाक बना रहे थे कि करीना कपूर अपने से इतने बड़े एक्टर के साथ शादी करने वाली है।
इसपर एक मशहूर एक्ट्रेस और आइटम क्वीन का रिएक्शन आया था। करीना कपूर को लेकर कहा था कि उनको रेडीमेड बच्चे मिलेंगे। इस बात से उनका इशारा सारा अली खान और इब्राहिम को लेकर था।
राखी सावंत ने कही थी ये बात
करीना कपूर के रेडीमेड बच्चों वाली बात राखी सावंत नहीं कही थी। अब ये बेहद पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने 16 अक्तूबर 2012 में शादी की थी। सभी जानते हैं कि सैफ अली खान ने अमृता सिंह से तलाक लिया था और उनसे उनके दो बच्चे थे। इसी को लेकर राखी ने कहा था, ''शादी हुई नहीं है तो हो जाएगी, मुफ्त के बच्चे आ रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं और करीना काफी अच्छी हैं। जिंदगी में पहली बार ऐसा हो रहा है कि करीना को रेडीमेड बच्चे मिलेंगे। करीना तुम बेटर हसबैंड डिजर्व करती हो, तुम शाहिद खान को डिजर्व करती हो। सॉरी.. खान कपूर दोनों है ना।'' अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
राखी सावंत को लेकर मशहूर है कि वो इस तरह के बयान अक्सर देती रहती हैं और खबरों का हिस्सा बनती हैं। फिलहाल वो इंडिया में नजर नहीं आ रही है। कहा जा रहा है कि काम ना होने के कारण वो विदेश में एक क्लब में डांसर बन गई हैं। देखने वाली बात होगी कि करीना अब इसपर रिएक्ट करती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











