पूनम के पैरों में तो राखी के दिल पर फिश- वॉट द फिश!
वॉट दि फिश फिल्म इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में हैं इसके अलावा मनु रिशी चड्ढा, मंजोत सिंह, आनंद तिवारी और शीबा शबनम भी फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। वॉट द फिश के प्रमोशन के लिए सबसे पहले पूनम पांडे आगे आईं। उन्हें फिल्म का नाम इतना अच्छा लगा कि उन्होंने फिल्म के नाम का टैटू यानी फिश का टैटू अपने पैर में बनवा लिया। उसके बाद बॉलीवुड की कॉट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत ने भी फिश का टैटू अपने दिल पर बनवाया। दोनों एक्ट्रेसेस ने अपनी अपनी तरह से ग्लैमरस तरीके फिल्म का प्रमोशन किया है लेकिन वॉट द फिश में कुछ भी ग्लैमरस नहीं है। बल्कि ये फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है।
अब ये तो राखी और पूनम ही जानें कि उन्होंने डिंपल कपाड़िया की फिल्म को प्रमोट करने का फैसला क्यों किया है। लेकिन ये तो है कि इसी बहाने इन दोनों एक्ट्रेसेस को फ्री की पब्लिसिटी भी मिल रही है। नशा फिल्म के बाद से पूनम पांडे तो गायब सी हो गयी हैं। आजकल वो किसी भी खबर में भी नज़र नहीं आतीं। वहीं राखी सावंत तो काफी समय बात सुर्खियों में आ रही हैं। तो हुई ना वॉट द फिश पब्लिसिटी इन एक्ट्रेसेस की भी और फिल्म की भी।


Click it and Unblock the Notifications
