..................... Rakhi Sawant perform Umrah on new year, said- this 2025 will be the best year of my life - Hindi Filmibeat

नए साल पर उमरा करने पहुंचीं राखी सावंत, बोलीं- साल 2025 मेरी जिंदगी का बेहतरीन साल होने वाला है क्योंकि...

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant perform Umrah on new year: ड्रामा क्वीन के नाम से पॉपुलर हुईं राखी सावंत लंबे समय से भारत में नहीं हैं, लेकिन उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। बता दें कि कभी वह दुबई रहती हैं तो कभी अन्य देश में, लेकिन हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें देखा जा सकता है कि राखी उमरा करने गई हैं।

राखी सावंत का वायरल वीडियो
जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सफेद रंग के हिजाब में नजर आ रही हैं। राखी पवित्र स्थल मदीना में दिख रही हैं। राखी ने बताया कि उन्होंने नए साल की शुरुआत उमरा से की है।

उमरा करने गईं राखी सावंत
राखी ने वीडियो के जरिए कही ये बात- जी हां, राखी इस वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं कि 'पूरी दुनिया न्यू ईयर मना रही है। कहां-कहां देश में किस-किस तरीके से...और हम यहां जियारत कर रहे हैं। हमारा नया साल यहां से शुरू हुआ है।' राखी आगे कहती हैं कि- 'मुझे लगता है कि नया साल 2025 मेरे लिए बेहतरीन साल होगा। क्योंकि मैं जियारत और उमरा करने यहां आई हूं अल्लाह के दरबार में। अब बहुत कुछ बढ़िया होने वाला है।'

दोस्तों के लिए मांगी दुआ
राखी यहीं नहीं रुकतीं राखी आगे कहती हैं कि 'यहां करोड़ों मुस्लमान आए हैं। कोई धक्का मुक्की नहीं कर रहा है। सभी खामोशी से अपनी दुआ मांग रहे हैं। लोग ज्यादातर बीमारों के लिए दुआ कर रहे हैं। मैं भी बीमारों के लिए दुआ करती हैं अपने दोस्तों के लिए दुआ करती हूं।' बता दें कि राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमरक रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

लंबे समय से भारत में नहीं हैं राखी
आपको बता दें कि राखी सावंत लंबे समय से भारत में नहीं हैं। वह भारत आना चाहती हैं, लेकिन उनके एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था जिसमें उन्हें गिरफ्तारी का डर है इसी वजह राखी लंबे समय से अपने परिवार और दोस्तों से दूर दुबई में रह रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X