मैं मसाला राखी बनी ताकि लोग मुझपर ध्यान दें
बॉलीवुड की आयटम गर्ल राखी सावंत का कहना है कि जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में जब उन्होंने इंट्री ली तो किसी ने भी उनपर ध्यान नहीं दिया। फिर उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खिंचने के लिए अपनी लाइफ को बदल दिया। हमेशा वो खुच ना कुछ ऐसा करने लगीं ताकि लोग उनपर ध्यान दे सकें।
राखी कहती हैं कि 'जब मैं फिल्मों में आई, तब मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। मैं जीवन में आगे बढ़ती रही, मैंने काफी बार ठोकरें भी खाईं, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं देखा। जब मुझे लगा कि लोग मुझ पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, तब मैं कुछ मसालादार करने लगी। तब लोगों ने मेरी तरफ रूख करना शुरू कर दिया। तब से मैं असली और आज की राखी सावंत बन गई।
अपनी बातों के चलते हमेशा विवादों में रहना और मसालेदार आयटम नम्बरों के चलते मशहूर राखी ने एक सलाह भी दी हैं उनका कहना है कि जो लोग अपने कार्यक्षेत्रों में अपना नाम उंचा करना चाहते हैं उन्हें अपनी जिंदगी का मुख्य उद्देश्य नहीं भूलना चाहिए। साथ ही सफलता मिलने पर खुशी से पागल नहीं होना चाहिए।
हर किसी को अपने निशाने पर रखने वाली राखी इन दिनों कोलावरी डी फेम धनुष पर निशाना साधते हुए कहती हैं कि धनुष ने अंतिम क्षणों में उनके साथ प्रस्तुति से इंकार कर मेरे साथ गलत किया। आपको बता दें कि राखी और धनुष को 'कोलावरी डी' गाने पर परफॉर्म करना था। लेकिन इस बात के लिए राखी ने धनुष को माफ भी कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications