पाकिस्तान में निकाह, भारत में रिसेप्शन, स्विटरलैंड में हनीमून, दुबई में.. PAK के डोडी खान की हुई राखी सावंत

Rakhi Sawant Dodi Khan: अभिनेत्री और डांस क्वीन राखी सावंत अपने विवादों और बेबाक अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। इसके साथ ही हसीना की पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियो में बनी रहती हैं। दो शादियां टूटने के बाद अब एक बार फिर से राखी ने शादी करने का फैसला लिया है। फर्क इतना है कि पहले राखी ने हिंदुस्तानी लड़कों से दिल्लगी की थी और इस बार पाकिस्तान के गबरू पर उनका दिल फिसला है।
पाकिस्तानी के डोडी खान ने सोशल मीडिया के जरिए राखी सावंत से शादी की बात कही थी। डोडी खान का ये वीडियो राखी ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की है। इसके बाद राखी ने खुद मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी शादी को लेकर बात की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने पाकिस्तान में शादी को लेकर बात की। राखी ने कहा, 'मुझे पाकिस्तान से बहुत प्रपोजल मिल रहे हैं। जब मैं पाकिस्तान गई तो उन्होंने देखा कि मेरी पिछली दो शादियों में मुझे कितना परेशान किया गया था। मैं निश्चित रूप से पाकिस्तान में शादी करने के बारे में सोचूंगी।'
राखी ने कहा कि कई पाकिस्तानी और इंडियन कपल शादी करके यूएस और दुबई सेटल हो गए हैं और अच्छे से जिंदगी गुजार रहे हैं. इस तरह की शादी दो देशों के बीच में शांति और समझ प्रमोट करती है। आगे राखी ने कहा, 'इंडियंस और पाकिस्तानी एक-दूसरे के बिना कुछ नहीं कर सकते। मुझे पाकिस्तानी लोग पसंद हैं और मेरे वहां फैंस भी हैं।'
राखी ने अपने कथित लवर डोडी खान के बारे में बताते हुए कहा कि वो एक एक्टर और पुलिस अधिकारी दोनों है। राखी ने कहा, 'शादी पाकिस्तान में होगी। रिसेप्शन इंडिया में होगा और हम हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड्स जाएंगे। हम दुबई में सेटल होंगे।' डोडी खान ने इंस्टाग्राम पर राखी से पूछा भी है कि बारात कहां लेकर आनी है।
बता दें कि राखी की इससे पहले राखी की शादी रितेश सिंह के साथ हुई थी। पहले कई दिनों तक राखी ने रितेश को छुपा कर रखा। फिर वो रितेश को लेकर बिग बॉस गईं। हालांकि, राखी और रितेश की ये शादी चली नहीं। दूसरी शादी आदिल खान दुर्रानी से हुई थी। अब ये शादी टूट चुकी है। राखी ने आदिल खान दुर्रानी पर कई आरोप भी लगाए थे और जेल भी भेजा था। वहीं आदिल ने भी सोमी अली से शादी कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications