..................... Rakhi Sawant on why she wants to leave India and Marriage in pakistan - Hindi Filmibeat

भारत क्यों छोड़ना चाहती हैं Rakhi Sawant? पाकिस्तानी एंकर के साथ की बातचीत, बोलीं- कौन रोकेगा....

Rakhi Sawant On Marriage In Pakistan

Rakhi Sawant On Marriage In Pakistan: राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है और हर एक अंदाज उनका काफी पसंद भी किया जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि राखी सावंत अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही है। उन्होंने दो शादियां की और इसके बावजूद भी उनको कभी भी प्यार हासिल नहीं हो पाया।

हालांकि एक बार फिर से राखी सावंत की शादी की खबर सामने आ रही है और वह शादी के लिए पाकिस्तान भी पहुंच गई है। राखी सावंत का कहना है कि भारत में उनको दो बार धोखा मिल चुका है और इसीलिए अब वह पाकिस्तान में अपना शौहर ढूंढ रही है। हालांकि राखी सावंत के इस बर्ताव को काफी सारे लोग पब्लिसिटी स्टंट भी कह रहे हैं।

लेकिन अब इसी बीच राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में एक पाकिस्तानी एंकर राखी सावंत से सवाल करती है कि आप अपना देश क्यों छोड़ना चाहती हो?

इस पर राखी सावंत भी बहुत ही मजाकिया अंदाज में जवाब देती है। राखी सावंत कहती है कि "क्या तुम मदिरा भी कराई हो। मैंने कब कहा कि मैं अपना देश छोड़ रही हूं।" इस पर एंकर ने सवाल किया कि जब आप पाकिस्तान आएंगी तो क्या आप इंडिया वापस जा पाएंगी?

इस पर राखी सावंत जवाब देते हुए कहती है कि "कौन रोकेगा, क्यों नहीं जा पाऊंगी। सानिया मिर्जा ने शादी की, अब तो वो भारत में जाकर घूमती है। हमारे बहुत सारे लोग पाकिस्तान गए हैं। चलो मान लो की इंडिया वालों ने मुझे नहीं अपनाया तो क्या पाकिस्तान वाले मुझे अपनी बहू स्वीकार नहीं करेंगे। क्या मुझे प्यार नहीं देंगे।"

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X