"रेखा-अमिताभ राजा-रानी लगते हैं, जया उनकी नौकरानी लगती हैं" SRK की मैं हू ना एक्ट्रेस की 47 की उम्र में बिगड़ी

Rakhi Sawant On Jaya Amitabh And Rekha: बॉलीवुड की कुछ एक्स जोड़ियां अपनी अधूरी कहानी को लेकर छाई रहती हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम टॉप पर आता है। कई बार कई सेलेब्स रेखा अमिताभ बच्चन के रिलेशन पर कमेंट कर चुके हैं। लेकिन इस बार आइटम क्वीन राखी सावंत ने कुछ ऐसा कह दिया है कि वो विवाद खड़ा हो सकता है।

Rakhi Sawant On Jaya Amitabh And Rekha

रेखा अमिताभ राजा रानी लगते हैं

राखी सावंत में हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने जया बच्चन पर कई विवादित टिप्पणियां की हैं। राखी सावंत ने अमिताभ रेखा के रिलेशन पर भी कमेंट किया है। राखी ने कहा, "रेखा-अमिताभ राजा-रानी लगते हैं, जया उनकी नौकरानी लगती हैं।" अभिनेत्री के इस बयान को सुनते ही हर कोई हैरान हो रहा है।

जया बच्चन पर विवादित कमेंट

राखी सावंत ने जया बच्चन के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि 'वह अक्सर गुस्से में नजर आती हैं और उनका मुंह हमेशा ऐसे रहता है, जैसे उन्हें कब्ज हो गया हो। पेट साफ करो... आप शांत रहोगे। पहले कितनी मासूम सी लगती थीं... आज कैसे खजवी की तरह लड़ रही हैं हर जगह। हर जगह मीडिया से लड़ रही हैं... राज्यसभा, लोकसभा में लड़ रही हैं... हर जगह बस लड़ रही हैं।'

राखी सावंत ने आगे कहा- 'अमिताभ बच्चन जी की बीवी हैं, लेकिन वो हर जगह बस लड़ रही हैं। मीडिया को गाली दे रही हैं... सबको गाली दे रही हैं।'

आपकी बहू ऐश्वर्या राय में फेवरेट

राखी सावंत यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा- 'मुझे तो ऐसा लगता है कि उन्होंने फेस पर ऐसे बोटोक्स लगा लिए हैं, जिससे उनका चेहरा गुस्सा वाला ही दिखता है। जया बच्चन जी आप मेरी फेवरेट थीं, लेकिन अब आप नहीं हो। लेकिन आपकी बहू ऐश्वर्या राय वो मेरी हमेशा से फेवरेट है और आपका बेटा अभिषेक बच्चन भी मेरा फेवरेट है और अमित जी तो हमारे दिल की धड़कन हैं। लेकिन आप खजवी हैं। आप मेरी मीडिया को क्या-क्या बोलती हैं। आप जहां जाती हैं, वहां पर गालियां देती हैं। ऐसे मुंह टेढ़ा करती हैं, जैसे आपको कब्ज हो गया हो। ये अच्छी बात नहीं है, योगा करो... पेट साफ करो। आप शांत रहोगी मेरी तरह।'

राखी सावंत के बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई। कई यूजर्स ने राखी को ट्रोल करते हुए कहा कि उन्हें सीनियर एक्टर्स के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जया बच्चन का मीडिया के प्रति सख्त रवैया पहले भी कई बार देखने को मिला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X