अभिनेत्रियों के आइटम गीतों में काम करने से नाखुश राखी सावंत

राखी ने कहा, अभिनेत्रियां आइटम सांग में काम कर रहीं हैं इसलिए मुझे कम प्रस्ताव मिल रहे हैं। मुझे बुरा लग रहा है। यह मुझे पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, आज एक अभिनेत्री मुख्य भूमिका अदा करती है, नकारात्मक किरदार निभाती है और आइटम गीत तक करती है। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में सभी के लिए जगह होनी चाहिए। मैंने अपना कॅरियर आइटम गीतों से शुरू किया था इसलिए मैं अभिनेत्री नहीं बन सकती।
लेकिन आज हीरोइनें आइटम गर्ल बन रहीं हैं। राखी ने हाल ही में दिल्ली बेल्ली में आमिर खान के साथ आइटम सांग में काम करने से इनकार कर दिया था। उन्हें इसका अफसोस नहीं है। राखी के मुताबिक, लोगों ने मुझे अभिनेत्री के तौर पर नहीं देखा है और यदि मैं बन जाती हूं तो लोगों को झटका लगेगा। कोई ऐसा मौका नहीं आजमाना चाहता।
मैं भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती। मुझे लगता है कि मेरे अंदर एक आइटम गर्ल का मसाला है। करीना और कैटरीना अभिनेत्री हैं लेकिन आइटम सांग उन पर थोपे जाते हैं। उन्होंने कहा, मेरे लिए गाने में काम करने के लिए बहुत ज्यादा रोचक कुछ नहीं था। यह पूरी तरह आमिर पर था। यहां तक कि अनुषा दांडेकर भी गाने में खासतौर पर नहीं दिखी हैं जो बहुत लोकप्रिय वी जे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











