Jaya Sawant Passed Away: खतरनाक बीमारी के बाद राखी सावंत की मां का निधन,अंतिम समय में ऐसी हालत

Rakhi Sawant Mother Passed Away:बिग बॅास फेम राखी सावंत की मां का निधन शनिवार को लंबी बीमारी के बाद हो गया। जया सावंत मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में कई दिनों से एडमिट थीं। लगातार उनकी गंभीर हालात बताई जा रही थी। राखी भी मीडिया के सामने कई दफा इसका जिक्र करते हुए भावुक हो गई थीं। जया सावंत बीते कई साल से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं।
बिग बॅास 14 सीजन के दौरान राखी सावंत की मां के कैंसर से पीड़ित होने की खबर सामने आयी थी। उस दौरान सलमान खान के परिवार ने राखी सावंत की मां की बीमारी का खर्च उठाया था। राखी बीते कुछ समय से अपनी मां के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना भी कर रही थीं। यहां तक कि वह पैपराजी से बात करते हुए कई बार फूट-फूटकर रो पड़ी थीं।
राखी ने अस्पताल से अपनी मां का एक वीडियो भी शेयर किया था। जहां वह अपने फैंस से निवेदन किया कि उनकी मां के जल्द ठीक होने की दुआ करें। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार उनकी राखी की मां का मल्टी ऑर्गन फेल हो गया था। वह काफी गंभीर हालात में पहुंच गई थीं। बताया जा रहा है कि कैंसर उनकी किडनी और फेफड़ों पर हमला कर चुका था।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राखी सावंत बिग बॅास मराठी सीजन का हिस्सा बनने गई थीं। शो से बाहर आने के बाद से वह लगातार अपनी मां की गंभीर हालत और अपनी शादी को लेकर परेशानी का सामना कर रही थीं। बता दें कि राखी सावंत के करियर में उनकी मां की बड़ी भूमिका रही हैं। राखी की मां ने हर कदम पर उनका साथ दिया है। खुद राखी की मां भी बिग बॅास सीजन 3 का हिस्सा रह चुकी हैं। साल 2021 में जया सावंत की कैंसर की बड़ी सर्जरी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications