राखी सावंत ने उड़ाया सबा आज़ाद का मजाक, वीडियो वायरल, बोलीं- 'ऋतिक रोशन मेरे बॉयफ्रैंड हैं, मैं भी..'

Rakhi Sawant mimics Saba Azad: ऋतिक रोशन की गर्लफ्रैंड एक्ट्रेस सबा आज़ाद बीते कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में हैं। लैक्मे फैशन वीक में अपने रैंप वॉक को लेकर सबा को भयंकर तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। जहां सोशल मीडिया पर लोग उन पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, अब राखी सावंत ने भी सबा का मजाक उड़ाया है।
सबा आज़ाद पिछले दिनों लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर परफॉर्म कर रही थीं। हाथ में माइक लिए सबा रैंप पर चलते- चलते अचानक डांस मूव्स करती हुई नजर आईं। अपने डांस मूव्स को लेकर ही सबा को ट्रोल किया जा रहा है।
राखी ने ऋतिक रोशन को बताया अपना बॉयफ्रेंड
इस बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी एक वीडियो में सबा के रैंप वॉक की नकल करती दिखीं। राखी जिम से बाहर निकलीं, जब पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया। राखी ने पैपराजी के सामने ही एक फनी वॉक किया और कहा कि.. "ऋतिक रोशन मेरे बॉयफ्रैंड हैं। मैं भी गा सकती हूं और सबा की तरह रैंप वॉक कर सकती हूं.." इसके बाद राखी ने अपने अंदाज में वॉक की ऐसी नकल की, जिसे देखकर लोग हंसे बिना नहीं रह पाए।
2022 से शुरु हुई थी डेटिंग की खबरें
बता दें, ऋतिक और सबा की डेटिंग की अफवाहें फरवरी 2022 में शुरू हुई। कई बार दोनों को देखा गया। आखिर में दोनों करण जौहर के 50वें बर्थडे में एक साथ शामिल हुए और अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया। बता दें कि ऋतिक और सबा के बीच पूरे 12 साल का अंतर हैं। ऋतिक 49 साल के हैं, जबकि सबा 37 की हैं।


Click it and Unblock the Notifications