पाकिस्तान की दुल्हन बनने वाली हैं Rakhi Sawant? वीडियो देख लोग बोले- अब पाकिस्तान खतरे में है...

Rakhi Sawant Marriage Rumours With Dodi Khan: राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है और अक्सर वह अपनी हरकतों के चलते लोगों को खूब हंसाती हुई भी नजर आती है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। कुछ वक्त पहले राखी सावंत पाकिस्तान के दौरे के लिए गई थी और तभी से लगातार चर्चा में है।
दरअसल राखी सावंत का नाम पाकिस्तानी मॉडल डोडी खान के साथ में जोड़ा जा रहा है और खबर तो यह भी है कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं। लेकिन अगर ऐसा होता है तो राखी सावंत पाकिस्तान की बहू बन जाएगी। लेकिन अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें राखी सावंत को नमाज पढ़ते देखा जा रहा है।
साथ ही साथ इस वीडियो में एक तस्वीर भी अटैच है जिसमें राखी सावंत को पाकिस्तान का झंडा सीने पर लगाए हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर और वीडियो को देखने के बाद में अब काफी सारे लोग तो दावा कर रहे हैं कि जल्दी ही राखी सावंत पाकिस्तान की दुल्हन बन जाएगी और डोडी खान के साथ में शादी कर लेंगी।
अब राखी सावंत के इस वीडियो पर काफी सारे लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इसका मतलब तो पाकिस्तान खतरे में है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि राखी जो तुम हम सब खुश हैं अब पाकिस्तान दुखी होगा। एक अन्य यूजर लिखता है कि राखी सिर्फ ड्रामा कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications