राखी को मिले शादी के 12,515 प्रस्ताव

एनडीटीवी इमेजिन पर एक रियलिटी शो के हिस्से के रूप में 'स्वयंबर' की घोषणा किए जाने के बाद अब तक दुनिया भर से राखी से शादी करने के लिए 12,500 लोगों ने प्रस्ताव भेजे हैं। प्रस्ताव करने वालों में व्यापारी, डॉक्टर, मॉडल और अप्रवासी शामिल हैं।
'राखी का स्वयंबर' नामक अनोखे रियलिटी शो की घोषणा के 20 दिनों के भीतर ही भारी संख्या में पुरुषों ने राखी को लुभाने के लिए अपने बायोडाटा भेजे। इस शो का प्रसारण अगले महीने शुरू होने वाला है। अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर राखी अब तक आए इन प्रस्तावों को लेकर काफी उत्साहित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











