VIDEO: इंद्राणी मुखर्जी बनेंगी राखी सावंत.. जो पुलिस को नहीं पता, होगा खुलासा!
[बॉलीवुड न्यूज] कंट्रोवर्शिल क्वीन का खिताब राखी सावंत को यूं ही नहीं मिला है। जी हां, एक बार फिर राखी खबरों में छाने के लिए तैयार हैं। देश भर में सूर्खियां बना रहे शीना मर्डर केस पर अब बॉलीवुड ने भी सोचना शुरू कर दिया है।
बता दें, इसी कंट्रोवर्शियल मर्डर केस पर राखी सावंत फिल्म बना रही हैं 'एक कहानी जूली की'। इस फिल्म में राखी इंद्राणी मुखर्जी का किरदार निभाती दिखेंगी। फिल्म पर बात करते हुए राखी ने बताया कि ये फिल्म इंद्राणी के जीवन पर बन रही है। राखी सावंत का कहना है कि वह शीना और इंद्राणी के काफी करीब रही हैं। और इस फिल्म में वह सबकुछ दिखेगा, जो पुलिस को भी नहीं पता।
यहां देखिए राखी सावंत का वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications

