Rakhi Sawant- राखी सावंत ने उड़ाया मलाइका अरोड़ा का मजाक? कैमरे के सामने की ऐसी हरकत!

राखी सावंत अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती हैं जो कि वायरल हो जाता है। इसी बीच उनको हाल ही में मुंबई में जिम करते हुए स्पॉट किया गया। लेकिन इस दौरान उन्होने कुछ ऐसा कर डाला जो कि काफी मजेदार है और लोग राखी को लेकर बात कर रहे हैँ। दरअसल राखी को मलाइका अरोड़ा के चलने के स्टाइल की नकल करते हुए भी देखा गया। जैसे ही उनका ये स्टाइल सामने आया वो चर्चा में है और उनके फैंस कई तरह के बातें लगातार कर रहे हैं।
जैसे ही उनका ये वीडियो सामने आया लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं और लगातार मजाक भी बना रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये अलग नौटंकी है।'' जबकि एक ने लिखा, ''मोदी जी से गुजारिश है बेरोजगारी को कुछ ढंग का काम मिले।''
जबकि एक ने कहा, ''कुछ भी कहो, कॉपी तो बढ़िया की है इसने।'' एक ने कहा, ''इसको कंट्रोवर्सी क्वीन ऐसे ही नहीं कहते हैं।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स चर्चा में हैं और राखी सावंत ने इसपर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
इसके अलावा राखी सावंत इस दौरान पैपराजी से बातचीत से भी बात कर रही थीं और राखी ने लोगों द्वारा इस्लाम के बारे में 'प्रचार' करने पर अपना गुस्सा व्यक्त किया और कहा, 'मुझे ज्ञान मत बांटो।'
उन्होंने कहा, 'अरे घर में बैठो... बुर्का पहनो.. इतना डरते हैं ये लोग, कोई इस्लाम में आएगा ही नहीं'। अब देखना ये है कि इस सबपर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा किसी तरह से रिएक्ट करती हैं या नहीं हैं? हालांकि मलाइका की ये वाक जब सामने आई थी तो वो बुरी तरह से ट्रोल की गई थीं और लोगों ने काफी खरी खोटी सुनाई थी।


Click it and Unblock the Notifications