क्या राखी सावंत को है अपने पति आदिल खान से जान का खतरा, कहा- 'मुझे फ्रिज में नहीं जाना'

राखी सावंत इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीतों दिनों उनकी मां का देहांत हुआ और अब वो अपने पति पर धोखाधड़ी का इल्जाम लगा रही हैं। राखी सावंत ने खुलासा किया है कि जब वो 'बिग बॉस मराठी' में थे तो उनके पति यानी आदिल खान ने उन्हें धोखा दिया। उन्होंने अब तक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को ब्लॉक नहीं किया है और अब आदिल की एक्स राखी को धमकी दे रही है।
राखी के वीडियोज आए सामने
राखी सावंत के एक के बाद एक करके कई वीडियोज सामने आए, जिसमें वो अपने पति की बेवफाई की बात खुलेआम कह रही हैं और साथ ही आदिल को सुधरने की सलाह भी दे रही हैं। राखी कई वीडियोज में यह भी कहती सुनाई दीं कि उन्हें अपनी शादी किसी भी हाल में बचानी है क्योंकि शादी कोई मजाक नहीं है। लेकिन आदिल को लेकर उन्होंने यह भी बात बोली कि उन्होंने शादीशुदा होने के बावजूद किसी और औरत के साथ संबंध रखे। आपको बता दें, आठ महीने पहले ही राखी ने आदिल के संग निकाह किया और इस शादी के लिए राखी ने अपना धर्म तक बदल लिया और अब आदिल की बेवफाई सामने आने के बाद वो मीडिया के सामने फूट-फूटकर रो रही हैं।
'मुझे फ्रिज में नहीं जाना'
वायरल हो रहे वीडियो में राखी सावंत ये कह रही है कि मैं अभी कुछ दिनों पहले ही अपनी मां को दफना कर आई हूं। इसके आगे राखी कहती हुई नजर आ रही हैं कि मैं उस लड़की को कहना चाहती हूं कि जो आदिल अपनी पत्नी का नहीं हुआ, वो किसी का लॉयल नहीं होगा। आगे राखी ये कह रही है कि आदिल मुझे कहता है कि घर की बात घर में रखो लेकिन घर में रहकर मुझे फ्रिज में नहीं जाना है। इस बात से यह साफ जाहिर हो रहा है कि कहीं ना कहीं राखी सावंत को अपने ही शौहर आदिल से जान का खतरा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राखी सावंत जिस फ्रिज में जाने वाली बात करही हैं वो दिल्ली के महरौली की घटना है। महरौली के जंगलों में श्रद्धा की लाश मिली थी जिसे उसके लिव इन बॉयफ्रेंड आफताब ने टुकड़ों में काट कर मौत के घाट उतार दिया था और कुछ बॉडी के कुछ हिस्से फ्रिज में रखे थे।


Click it and Unblock the Notifications