लाल जोड़े में पाकिस्तान के लिए निकलीं राखी सावंत, फ्लाइट में पैसेंजर ने कहा- ससुराल में तुम्हें इतनी मार पड़े

Rakhi sawant

Rakhi sawant left for Pakistan in bridal dress: राखी सावंत इन दिनों फिर से अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। जी हां, बीते दिनों उन्होंने हामी भरी थी कि वह पाकिस्तान के डोडी खान से शादी करने जा रही हैं, लेकिन एक वीडियो बनाकर डोडी खान ने कहा कि वह राखी से शादी नहीं कर सकते, लेकिन वह जल्द ही राखी के लिए कोई ढूंढ देंगे। इसके बाद राखी का दिल टूट गया था।

लाल जोड़े में पाकिस्तान पहुंचीं राखी सावंत
लेकिन फिलहाल तो राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस देखकर लग रहा है कि राखी सावंत सच में पाकिस्तान शादी ही करने जा रही हैं। जी हां, हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में सजी नजर आ रही हैं। वह फ्लाइट में दुल्हन के लिबास में चढ़ती हैं। वहीं उनके फ्लाइट में आते ही एक पैसेंजर ने कहा कि वह उनके लिए गाना गाना चाहता है। तभी राखी कहती हैं कि हां गाओ। पैसेंजर अलग सुर और लिरिक्स बदलते हुए गाता है कि 'बाबुल की दुआएं लेती है जा तुझको पति कंगाल मिले। मायके की कभी ना याद आए ससुराल में तुम्हें इतनी मार पड़े।' राखी सावंत जैसे ही इस गाने को सुनती हैं वह पैसेंजर को धक्का मार देती हैं। बता दें कि राखी के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

हानिया कर रही हैं पाकिस्तान के एयरपोर्ट पर राखी का इंतजार
आपको बता दें कि जितनी राखी सावंत पाकिस्तान जाने के लिए उतावली हो रही हैं वहीं उधर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर राखी के स्वागत की तैयारी कर रही हैं। जी हां, हाल ही में हानिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि हानिया एयरपोर्ट के बाहर ब्लैक हुडी और जींस पहने नजर आ रही है। हानिया ने अपने हाथों में एक पोस्टर पकड़ा हुआ है जिसमें लिखा है 'राखी जी मैं यहां हूं'। बता दें कि हानिया भी राखी सावंत से मिलने के लिए एक्साइटेड हैं।

Read more about: rakhi sawant hania aamir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X