पूनम पांडे के I am Alive वीडियो पर भड़की राखी सावंत, बोली- बहन की पकौड़ी.. अब तू सच में निकल लेगी..

Rakhi Sawant On Poonam Pandey Alive Video: अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे ने अपनी मौत की खबरे से जितना हर किसी को परेशान कर दिया था उससे कहीं ज्यादा ये फेक न्यूज़ देकर गुस्सा और आक्रोश फैला दिया है। पिछले 24 घंटों से फैंस से लेकर सेलेब्स पूनम पांडे की मौत की खबर को डायजेस्ट नहीं कर पा रहे थे। वहीं अब हसीना ने अपने नया वीडियो शेयर कर बताया कि वो जिंदा है और मौत की फेक खबर कैंसर अवेयरनेस कैंपेन का हिस्सा थी।
पूनम पांडे की इस हरकत पर तमाम लोगों का गुस्सा फूट रहा है। वहीं अब राखी सावंत ने अपने कुछ वीडियो पूनम पांडे कि इस हरकत पर रिएक्ट करते हुए पोस्ट किए हैं। वीडियो में राखी सावंत पूनम पांडे को बुरी तरह से लताड़ लगाती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही राखी ने पूनम को ये भी कहा कि अब अगर सच में भी पूनम को यमराज जी ले जाएंगे तो भी कोई भरोसा नहीं करने वाला है।
यहां देखिए राखी सावंत के ये वीडियोज:
आपको बता दें कि पूनम पांडे के जिंदा होने के वीडियो रिलीज करने से पहले ही राखी सावंत का एक वॉइस नोट तेजी से वायरल हो गया था। इस वॉइस नोट में राखी ने पूनम पांडे को जिंदा बता रही थी, उनका कहना था कि वो पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं। और राखी की ये भविष्यवाणी सही साबित भी हुई।
पूनम पांडे की मौत की खबर आने के बाद से ही राखी सावंत काफी हैरान परेशान थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपना दुख जाहिर किया था।


Click it and Unblock the Notifications