राखी ने 'करवा चौथ' का व्रत रखा

एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम के माध्यम से राखी अपने जीवनसाथी की तलाश में हैं। उनका मानना है कि स्वयंवर के फाइनल दौर में पहुंचे पांचों प्रतिभागियों के लिए व्रत रखने से उन्हें सही फैसला लेने में मदद मिलेगी।
राखी तो राखी, उनके साथ फाइनल में पहुंचे प्रतिभागियों-लव खन्ना, मानस कात्याल, इलेश पुरुजानवाला, क्षितिज जैन और मनमोहन तिवारी ने भी अपने 'पत्नीव्रता' होने का सबूत देते हुए व्रत रखा।
यहां तक तो ठीक था लेकिन इस ड्रामे में प्रतिभागियों की असली माताओं का शामिल होना इसे और रोचक बना गया। पांच में से चार प्रतिभागियों की माताओं ने बकायदा अपनी 'भावी बहु' और बेटों का व्रत खुलवाया।
टोरंटो में रहने वाले पारुजानवाला की मां इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सकीं क्योंकि वह भारत में नहीं हैं। राखी की भावी 'सासों' ने राखी को तोहफे भी दिए।


Click it and Unblock the Notifications