..................... Rakhi Sawant is ready for the third marriage, kept her heart in front of paparazzi - Hindi Filmibeat

Rakhi Sawant: अब तीसरी शादी के लिए तैयार हैं राखी सावंत, पैपराजी के सामने रखी अपने दिल की बात

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: दुनिया भर की लाइम लाइट हमेशा ही अपने साथ रखने वाली ड्रामा क्वीन राखी सांवत हमेशा ही पैपराजी से बात करते हुए देखी जाती है। हाल ही में राखी सावंत ने पैपराजी से बात करते हुए कुछ ऐसा कहा है जिससे फैंस अंदाजा लग रहे है कि राखी शायद तीसरी शादी करने के लिए तैयार हैं और उन्होंने आदिल को भूला दिया है।

दरअसल अभी राखी का एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में आप राखी दुल्हने के जोड़े में नजर आ रही हैं।

आप देख सकते हैं कि रखी इस दौरान येलो एंड गोल्डन कलर के लहंगे में दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने काफी हैवी ज्वैलरी कैरी की है। साथ ही रखी ने अपने बालों में लाल गुलाब लगाया है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।

खास बात यह है कि, इस दौरान साखी सावंत पैपराजी के सामने ही सबकी बारातें आईं...सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान रखी सावंत पैपराजी से कहती हैं, आओ-आओ मेरी बारात में सब..। जल्दी एक-एक करके मेरी बारात में आना। सुनो सिर्फ मेरी बारात में आना सुहागरात में नहीं।

ये सुनते ही वहां, मौजूद सभी फोटोग्राफर हंसने लगते हैं। राखी की ये बात सुनने के बाद मौजूद सभी पैपराजी उनकी मस्ती मजाक में छेड़ना शुरू कर देते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सभी अंदाजा लगा रहे है कि कहीं ना कहीं अब राखी आदिल को भूल चुकी हैं और वह तीसरी बार शादी करने के लिए तैयार है।

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X