"आईटम गर्ल हूं पर कम से कम कोई PORN STAR तो नहीं"

राखी सावंत की नई फिल्म रिलीज़ हो रही है एक कहानी जूली की, जो चर्चित शीना बोरा हत्याकांड पर आधारित है और राखी सावंत फिल्म को प्रमोट करने में जुट गई हैं। पूछिए कैसे? मज़ेदार, लाइमलाइट में रहने वाले बयान देकर।

ताज़ा बात उन्होंने की है सेंसर बोर्ड पर। राखी सावंत की फिल्म की एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है और राखी इससे बहुत गुस्सा हैं। उनका कहना है कि मैं आईटम गर्ल हूं बस इसलिए ऐसा किया गया है। कम से कम मैं कोई पॉर्न स्टार तो नहीं हूं।

Rakhi Sawant and Sunny Leone war

सेंसर बोर्ड पर अपनी भड़ास निकालते हुए राखी ने कहा कि मैं पहलाज़ी निहलानी के घर में घुसकर उन्हें कुर्सी से उतार दूंगी और खुद उनकी जगह लूंगी। मैं उनसे अच्छा काम कर सकती हूं।
[सनी लियोन की ये तस्वीरें अपने ही रिस्क पर देखिए]

मेरे पास पैसे नहीं है तो मेरी फिल्म को एडल्ट कह दिया। इन लोगों को दिक्कत है कि इस देश की एक बेटी, आईटम गर्ल से हीरोइन बन गई। अच्छा है कम से कम मैं कोई पॉर्न स्टार तो नहीं हूं जो पैसे देकर अपनी फिल्म निकलवा लूं।

सही पकड़ा है आपने, राखी का निशाना सनी लियोन पर था, हमेशा की तरह।वैसे अगर देखा जाए तो राखी सावंत को बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा अगर किसी से दिक्कत है तो वो हैं सनी लियोन।
[CallS the MediaS: राखी सावंत तो बहुत कुछ कह रही हैं, पढ़िए यहां]

हाल ही में एक रिपोर्टर ने राखी सावंत से पूछा कि सनी लियोन को आमिर खान से मिले प्रपोज़ल के बारे में उनका क्या कहना है। इस पर राखी सावंत का कहना था कि आपको एक और गु़डन्यूज़ देती हूं मैं, राखी सावंत पॉर्नस्टार बनने वाली है।

ज़ाहिर सी बात है, राखी का इशारा उस तरफ था जहां आमिर खान ने ट्वीट करके कहा कि वो सनी लियोन के साथ काम करना चाहेंगे। इतना ही नहीं, कई बार राखी सावंत यूं ही अपना गुस्सा सनी लियोन पर निकाल चुकी हैं।

राखी को हमेशा सनी लियोन से दिक्कत रही है कि वो आकर उनके पेट पर लात मार चुकी हैं। ऐसे में आमिर खान का सनी लियोन को फिल्म ऑफर करना,जब राखी सावंत इंडस्ट्री में हैं, राखी को बुरा तो लगना ही था।

राखी ने कहा कि सनी लियोन पॉर्नस्टार हैं और उनकी फिल्म मस्तीज़ादे भी ऐसी ही थी। उन्हें समझ नहीं आता है कि सनी लियोन की फिल्में सेंसर बोर्ड पास कैसे करता है।

राखी ने हाल ही में सनी के गाने होर कुछ पर कमेंट करते हुए कहा कि वो तो चीख चीख कर बता रही हैं कि वो क्या हैं। राखी का मतलब था Whore से, अगर आप नहीं जानते तो गूगल करिए!

राखी का मानना है कि सनी लियोन के पास एक्टिंग का टैलेंट तो है नहीं, इसलिए वो कपड़े उतार कर अपनी फिल्मों की कमाई करती हैं। और लोग इसलिए उन्हें देखते हैं।

राखी ने ये भी कहा कि मेरे देश के संस्कार मुझे कपड़े उतारने की इजाज़त नहीं देते हैं। मैं कैसे कपड़े उतार कर स्क्रीन पर नाच सकती हूं। ये सब एक पॉर्नस्टार करती है, उसकी आदत होती है।

राखी ने ये भी कहा कि सनी लियोन जैसी कितनी आई कितनी गईं। राखी सावंत के डांस के आगे कोई नहीं टिक पाता। उनके पास उनके डांस की शक्ति है। ये तो बात तो आप भी मानेंगे।

राखी सावंत ने ये भी कहा कि सनी लियोन एक एडल्ट स्टार हैं और पॉर्न स्टार का हमारे देश में क्या काम है। वो जो काम करती हैं, बस वही करती अच्छी लगती हैं।

राखी सावंत ने कहा है कि सनी लियोन की वजह से देश का माहौल बिगड़ रहा है। उनकी वजह से रेप बढ़ रहे हैं और इसलिए बॉलीवुड और सरकार को मिलकर उन्हें बैन कर देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X