..................... rakhi sawant in red abaya video rakhi sawant angry on men touching her says aadmi log touch mat kro sharam kro - Hindi Filmibeat

अबाया पहने राखी सावंत को मर्दों ने छूआ तो भड़की- मक्का से पवित्र होकर आई हूं मैं... आदमी लोग टच मत करो…

Rakhi Sawant

Rakhi sawant Abaya Video: राखी सावंत और उनका ड्रामा आए दिन इंटरनेट पर चर्चा में छाया रहता है। आदिल दुर्रनी के जेल से बाहर आते ही जहां राखी को बेनकाब कर दिया है तो वहीं राखी भी पूरी फॉर्म में आ चुकी हैं। हाल ही में मक्का मदीना से लौटने के बाद उन्हें एक इवेंट से स्पॉट किया गया। यहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

राखी हाल ही में उमरा करके वापस भारत लौटी हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट उमरा और मदीना की तस्वीरों और वीडियो से भरा हुआ है। एक्ट्रेस उमरा के दौरान काफी फूट-फूटकर रोई थीं। उन्होंने अल्लाह से इंसाफ की गुहार भी लगाई थी। इसी बीच राखी सावंत का एक नया वीडियो काफी चर्चा में छाया हुआ है।

दरअसल सामने आए वीडियो में राखी सावंत का पूरा अंदाज बदला हुआ नजर आ रहा है। जबसे राखी उमरा के लिए भारत से निकली थीं, तभी से उनका पहनावा पूरी तरह से बदल चुका है। एक्ट्रेस अब पूरी तरह मुस्लिम धर्म को फॉलो करती हुई नजर आ रही हैं। उनके पहनावे के साथ-साथ उनके बात करने के तरीके में भी काफी बदलाव देखा जा सकता है। वीडियो में राखी सावंत लाल रंग के बुर्खे में नजर आ रही हैं। बुर्खे से खुद को पूरी तरह से ढकने के साथ-साथ वह अपने आस पास मौजूद मर्दों को सलाह देती हुई नजर आ रही हैं।

वायरल वीडियो में राखी कहती हुई नजर आ रही हैं कि आदमी मुझसे थोड़ा दूर रहो, मुझे ये सब पंसद नहीं है। वहीं औरतों के साथ राखी प्यार से पेश आती हुई नजर आईं। राखी को उनकी एक फैन ने एयरपोर्ट पर देखा तो उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि कोई दुबई से आया है। जिसके जवाब में राखी कहती हैं कि वह भी दुबई से आई हैं। हालांकि बाद में पैपराजी से राखी कहती हैं कि वह रेखा नहीं शेखा लग रही हैं।

इसके अलावा एक और वीडियो है जिसमें राखी लोगों के सवालों के जवाब देने के दौरान मर्दों पर जमकर भड़कती हुई नजर आ रही हैं। राखी कहती हैं कि, आदमी लोग टच मत करो। शर्म करो...आदमी लोग दूर रहो। इस दौरान राखी काफी गुस्से में नजर आती हैं। वह आगे कहती हैं कि वह अभी मक्का-मदीना से होकर आईं है और वह पवित्र हैं। राखी के बदले हुए तेवर साफ-साफ देखे जा सकते हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X