IIFA में आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर ये क्या बोल गई राखी सावंत... मच गया खलबली

Rakhi Sawant IIFA 2023: मनोरंजन जगत में कई बड़े इवेंट हो रहे हैं। जहां एक तरफ दुनिया भर में कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम है तो वहीं भारत का सबसे पॉपुलर अवॉर्ड सेरेमनी 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स' का जश्न भी शुरू हो चुका है।
अवॉर्ड सेरेमनी 26 मई और 27 मई को हो रहा है। पिछली साल की तरह इस बार भी आईफा अवॉर्ड्स अबू धाबी के यास आईलैंड में होगा। ऐसे में सितारों के ग्रीन कार्पेट लुक्स भी सामने आने लगे हैं। ऐसे इवेंट की शान मानी जाने वाली आइटम क्वीन राखी सावंत का ग्रीम कार्पेट लुक भी सामने आ चुका है।
इस दौरान राखी सावंत लाल गुलाब लुक में बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे रही थीं। दिलचस्प बात ये हैं कि राखी ने आईफा ग्रीन कार्पेट लुक फ्लॉन्ट करने के बाद इंटरव्यू दिया और इस दौरान उन्होंने आमिर खान की तीसरी शादी की चर्चाओं पर मुहर लगा दी है।
दरअसल, राखी सावंत से सवाल किया गया है उनके तीन फेवरेट स्टार्स कौन हैं। इसपर राखी ने सबसे पहले सलमान खान फिर शाहरुख खान और फिर तीसरे स्टार का नाम लेते हुए कहा वहीं जिसकी तीसरी शादी होने वाली है आमिर खान।
राखी का अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इसके साथ ही आमिर खान के शादी के चर्चे भी खूब जोरों पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications