वायरल हुई राखी सावंत की हनीमून और बेडरूम की तस्वीरें, जिसने देखा दंग रह गया
हाल ही में राखी सावंत की दुलहन के लिबास में एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसे मीडिया में उनकी शादी की तस्वीर कहा गया था। लेकिन राखी सावंत ने इसे ब्राइडल फोटोशूट कहकर टाल दिया था। अब राखी ने खुद अपनी हनीमून की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाल दी हैं और ये तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं।
राखी ने हाथ में रितेश के नाम का चूड़ा पहना हुआ है लेकिन उन्होंने नाम छिपाने की पूरी कोशिश की है। वहीं उनका मंगलसूत्र, सिंदूर, मेंहदी लगे हाथ पांव और पैर की पायल ये साफ बता रहे हैं कि आखिरकार राखी सात फेरे में बंध चुकी हैं।
राखी ने अपनी शादी की बात स्पॉटबॉय को कंफर्म करते हुए बताया कि पहले जब ये बात बाहर निकली तो वो बहुत डर गई थीं लेकिन हां उन्होंने यूके के एक बिज़नेसमैन से शादी कर ली है और उनका नाम है रितेश। राखी ने बताया कि वो यूके जा चुके हैं और जल्दी ही राखी भी उनके पास चली जाएंगी।
चूंकि किसी भी तस्वीर में राखी के पति की तस्वीर नहीं है इसलिए कोई भी ये मानने को तैयार नहीं है कि उन्होंने शादी कर ली है और काफी लोगों का यही मानना है कि हर बार की तरह इस बार भी बस ये राखी की एक और पब्लिसिटी वाली अदा है।


Click it and Unblock the Notifications