ये क्या, अब क्या हुआ राखी सावंत को? किसके लिए ड्रामा क्वीन ने ले लिया ऐसा अवतार कि देखने वाले आ गए सदमें में!

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: हमेशा ही खबरों में रहने वाली ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी सावंत के सोशल मीडिया पर लगातार कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देखने वालों को जरुर झटका लग सकता है, जाहिर है क्यूं कि राखी सावंत ने नया हेयर स्टाइल लिया है। राखी सावंत (Rakhi Sawant)का नया लुक इतना खतरनाक है कि लोगों ने उनको सोशल मीडिया उनको पागलों के अस्पताल ले जाने की सलाह दे दी है।

राखी सावंत का नया स्टाइल-

खबरों में कैसे रहना है और किस तरह से आए दिन लाइमलाइट बटोरनी हैं ये तो कोई ड्रामा क्वीन राखी सावंत से सीखे। राखी सावंत इंडस्ट्री का एक ऐसा हिस्सा है जो किसी ना किसी वजह से खबरों में लगातार बनी रहती हैं। विवादों से तो राखी का पुराना नाता है और बयान हमेशा ही वो देती रहती हैं।

हाल ही में अपने पति आदिल खान और दोस्त शर्लिन चोपड़ा की वजह से सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत के कुछ वीडियो चर्चा का विषय बन गए हैं और जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देख हर कोई कमेंट कर रहा है।

इन वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत ने खुद को नया लुक देने के लिए अपने बाल कटवा लिए हैं। और इस तरह का एक अनोखा हेयर स्टाइल लिया है जो कि किसी को भी सोचने पर मजबूर कर दे आखिर ऐसा क्यूं। खैर लेकिन राखी तो राखी ही हैं उनको किसी की कहां पड़ी।

हर बार की तरह इस बार भी राखी सावंत पैपराजी के साथ अपने नए हेयरकट के बारें में बता रही हैं और साथ ही अल्लू अर्जून की फिल्म पुष्पा का फेमस डायलॉग बोलकर पैपराजी को फोटोज के लिए पोज दे रही हैं। इंटरनेट पर राखी का वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी-

इन दिनों राखी सावंत आदिल खान दुर्रानी संग चल रही खटपट के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बयान बाजी करते रहते हैं। राखी सावंत अपने अलग हो चुके पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने जा रही हैं, क्योंकि आदिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन पर आरोप लगाए थे। दूसरी तरफ आदिल भी राखी पर कई तरह के आरोपो के साथ मामला दर्जा कराने की सोच रहे हैं। खैर दोनों इसी तरह के पिछले काफी वक्त से लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं।

Read more about: rakhi sawant adil khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X