..................... बॉलीवुड को बदनाम करने को लेकर प्रियंका चोपड़ा पर भड़कीं राखी सावंत Rakhi Sawant got angry at Priyanka Chopra for defaming Bollywood, said this? - Hindi Filmibeat

Rakhi Sawant- बॉलीवुड को बदनाम करने को लेकर प्रियंका चोपड़ा पर भड़कीं राखी सावंत, कह डाली ये बात?

rakhi sawant, priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले बॉलीवुड को छोड़ने को लेकर एक ऐसा बयान दिया था जो कि खबरों का हिस्सा है और लोग कई तरह से इसको लेकर बात कर रहे हैं। कुछ सितारों ने कंगना रनौत का समर्थन किया था तो कुछ ने उनसे सहमती नहीं जताई है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि वो गंदी राजनीति नहीं बर्दास्त कर पा रहीं थीं इसलिए उन्होने बॉलीवुड छोड़ दिया था। यही कारण था कि वो अमेरिका चली गईं थीं और वहां काम करने लगीं।

अब राखी सावंत ने भी इस मामले में अपनी बात कही है और उनका बयान तेजी से खबरों का हिस्सा है। राखी सावंत ने प्रियंका चोपड़ा की बात का विरोध किया है और उनका कहना है कि ये सब नहीं बोलना चाहिए।

जी हां, राख ने कहा, "प्रियंका चोपड़ा इतनी लेट क्यों बोल रही है? पहले वह तमाम फिल्में करती थीं। उस वक्त उन्होने खुलासा क्यों नहीं किया? मैं प्रियंका से प्यार करती हूं, वह मेरी दोस्त है और उसकी मां भी मेरी दोस्त है। इतने फिल्में करी हैं, इतने अवॉर्ड लिए, इतने सारे फिल्म में किए तब उन्हें कुछ क्यों नहीं बोला। आज वो यूएस में सेटल हैं, अब क्यों बोल रही हैं? क्यों किसी को बदनाम करना?'

' राखी सावंत का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसको लेकर चर्चा हो रही है। राखी के अलावा कंगना रनौत ने भी प्रियंका चोपड़ा को लेकर अपनी राय रखी लेकिन वो उनके समर्थन में बोलीं थीं।

कंगना रनौत ने कहा था कि प्रियंका के खुलासे के बाद भी लोग फिल्म माफिया से किसी तरह का सवाल नहीं पूछेंगे। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा काफी जल्दी एक फिल्म का हिस्सा बनेंगी और इसका नाम है जी ले जरा। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ होंगी।

Read more about: rakhi sawant priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X