हनीमून के बाद सामने आईं राखी सावंत की शादी की तस्वीरें, बाहर निकलीं पति की डीटेल्स
राखी सावंत ने शादी कर ली है इस बात पर कोई भी भरोसा नहीं कर पा रहा है लेकिन अब राखी ने स्पॉटबॉय.कॉम को अपनी शादी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें दी हैं। शादी में राखी ने लाल रंग का जोड़ा पहना है और हर दुलहन की तरह राखी भी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। हालांकि ये सारी तस्वीरें केवल क्लोज़ अप हैं और कहीं भी राखी के पति नज़र नहीं आ रहे हैं।
राखी की शादी की तस्वीरें आप यहां पर देख सकते हैं। स्पॉटबॉय की इस रिपोर्ट की मानें तो राखी ने 28 जुलाई रविवार को मुंबई के ताज होटल में हिंदू रीति रिवाज़ से शादी कर ली है। उनके पति एक NRI बिज़नेसमैन हैं और डॉनल्ड ट्रंप की कंपनी के लिए काम करते हैं।

इससे पहले राखी ने स्पॉटबॉय को ही अपनी शादी की खबर कंफर्म करते हुए कहा था कि मैं किसी को बताना नहीं चाहती थी क्योंकि मैं डर गई थी। फिलहाल राखी सावंत अपने वीज़ा का इंतज़ार कर रही हैं जबकि उनके पति विदेश जा चुके हैं। इंटरनेट पर एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसे राखी की शादी की तस्वीर बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में राखी ने शादी के बाद की काफी बोल्ड तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली थीं -


Click it and Unblock the Notifications
