चांटा मारकर अब प्यार जता रही हैं राखी!
राखी सावंत कब क्या करें ये कोई नहीं कह सकता। लेकिन राखी हैं ही ऐसी जो कि वही करती हैं जिसकी उम्मीद भी उनसे किसी को नहीं होती है। अब राखी ने क्या किया है यही जानना चाहते हैं ना आप। असल में राखी सावंत दोबारा से अपने एक्स ब्वॉयफ्रैंड अभिषेक अवस्थी के साथ नज़र आ रही हैं। खबर के अनुसार ने कॉमेडी सर्कस के प्रोड्यूसर राज शांडिल्य की बर्थडे पार्टी के दौरान राखी सावंत और अभिषेक को एक साथ स्टेज पर थिरकते हुए देखा गया। कई मीडिया पर्सन्स ने भी राखी को अभिषेक के साथ डांस करते और मजे करते देखा और इसके अलावा राखी को अभिषेक के साथ काफी वक्त देर तक बात करते भी देखा गया।
आपको याद दिला दें कि कुछ साल पहले ही राखी सावंत ने अपने इसी प्रेमी अभिषेक अवस्थी को भीड़ में चांटा मारा था। और उस चांटे की गूंज दूर दूर तक सुनाई दी। काफी दिनों तक इस खबर ने मीडिया में बवाल मचा कर रखा। जिस तरह से राखी का बर्ताव है और मीडिया में राखी सावंत की इमेज है सभी को यही लगा कि आज के बाद राखी सावंत कभी भी अभिषेक के साथ बात तक नही करेंगी। लेकिन लोगों की इस सोच को भी राखी ने हमेशा की तरह गलत साबित कर दिया और एक बार फिर से अभिषेक के करीब आ गयीं।
अभिषेक ने राखी को उस वक्त भी मनाने की काफी कोशिश की थी लेकिन राखी के गुस्से के सामने अभिषेक भी बेबस हो गये। राखी ने मीडिया को बुलाकर अभिषेक के बारे में सबकुछ कहा और ये भी कहा कि अभिषेक उन्हें यूज कर रहे थे। वही राखी आज अभिषेक के साथ डांस करते हंसते मुस्कुराते नज़र आईं। लेकिन जब अभिषेक से पूछा गया कि ये सब क्या है तो अभिषेक ने कहा कि वो पागल नहीं हैं कि जो लड़की उन्हें सबके सामने चांटा मारेगी उसी के साथ वो दोबारा रिश्ता बनाने की सोचेंगे। लेकिन अब मीडिया ने जो देखा है उसका क्या किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications












