Rakhi Sawant से एक फैन ने पूछ लिया सलमान खान से जुड़ा सवाल, भड़क गईं एक्ट्रेस, कहा- फोन लेकर तोड़ दूंगी

rakhi-sawant-gets-angry-at-a-fan-for-asking-her-a-salman-khan-question-says-aapki-himmat-kaise-hui

Rakhi Sawant gets angry at a fan: एक्ट्रेस राखी सावंत बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के कितने करीब हैं, ये तो सभी जानते हैं। बिग बॉस से लेकर बॉलीवुड की जर्नी तक, सलमान खान ने राखी को हमेशा सपोर्ट किया है और राखी भी भाईजान को लेकर हमेशा पॉजिटिव बातें कहती आई हैं।

ऐसे में जब एक फैन ने अचानक राखी से सलमान खान को लेकर सवाल कर लिया तो राखी भड़क गईं। दरअसल, राखी को हाल ही में व्हाइट कलर की खूबसूरत ड्रेस में जिम के बाहर स्पॉट किया गया। उन्होंने पैपराजी से बातचीत की और उनके लिए कई कविताएं पढ़ीं। वो पैपराजी को पोज दे रही थीं, जब कुछ फैंस भी अपने मोबाइल से उनकी तस्वीरें लेने लग गए।

सलमान खान के बारे में पूछे जाने भड़क गईं राखी

तभी एक फैन ने राखी से सलमान खान को लेकर कुछ सवाल कर लिया, जब पर एक्ट्रेस काफी भड़क गईं। गुस्से में राखी ने कहा, "आप मीडिया से हो क्या.. नहीं ना.. तो फिर आपकी हिम्मत कैसे हुई सलमान भाई के बारे में पूछने की, धो डालूं क्या यहां पर आपको। इसे रोको, नहीं तो मैं तुम्हारा फोन तोड़ दूंगी। पहले जर्नलिज्म पढ़ के आओ, फिर सवाल करना। मैं शरीफ क्या हुई, आप लोग बदमाश हो गए। मैं बदमाशी पर उतर आई ना, तो सब लाइन पे आ जाओगे।'

इसके अलावा भी राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक जरूरतमंद छोटी बच्ची के परिवार की मदद करती हुई नजर आ रही हैं। राखी के इस अंदाज पर सभी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। कई फैन्स ने 'lots of love' कमेंट किया है, तो कई सारे फैन्स 'good work' कमेंट कर रहे है।

More from Filmibeat

Read more about: rakhi sawant salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X