राखी ने की सगाई, शादी बाद में

30 वर्षीय एलेस अपने शांत स्वभाव के कारण दर्शकों की पहली पसंद बन गए थे। अन्य दो प्रतिभागियों में 22 वर्षीय इवेंट मैनेजर मानस कात्याल और दिल्ली व्यवसायी क्षितिज जैन थे।
अपनी पसंद की घोषणा के बाद राखी ने कहा, "मैं पहले ही दिन से एलेश को गौर से देख रही हूं। कैमरे के सामने और कैमरे के बाहर, दोनों जगहों पर उन्होंने मेरा बराबर ख्याल रखा है। उनमें वह सब कुछ है, जिसकी मुझे तलाश थी और मैं इस स्वयंवर में उन्हें पाकर खुश हूं। स्वयंवर का मतलब जीवनसाथी पाना होता है और मैंने एलेश को पा लिया है।"
राखी ने कहा, "आज हमारी मंगनी है। मैं अभी शादी के लिए भी तैयार हूं, लेकिन पहले हम आपस में एक-दूसरे को कैमरे के बाहर अच्छी तरह समझ लेना चाहते हैं।"
स्वयंवर का अंतिम आयोजन यहां के लीला कैम्पिंस्की होटल में रविवार को आयोजित किया गया। इस आयोजन के अंतिम दौर में पहुंचे तीनों दूल्हे पारंपरिक शेरवानी में नजर आए।
26 एपिसोड के इस कार्यक्रम में 16 प्रतियोगी थे जिसमें से अंतिम दौर के लिए राखी ने इन तीन का चयन किया था।
स्वयंवर के अंतिम दिन आयोजन में नृत्य निर्देशिका सरोज खान, अभिनेता रविकिशन, राम कपूर, समिता बांसल व सुधा शिवपुरी जैसे लोग खासतौर से उपस्थित थे। रविकिशन और राम कपूर मंच पर राखी के भाई की भूमिका में थे।


Click it and Unblock the Notifications











