..................... Rakhi Sawant Friend Manisha Slapped Bollywood Director Sachinder Sharma viral video - Hindi Filmibeat

Watch Video: डायरेक्टर और एक्ट्रेस में हुई हाथापाई, किसी ने खींचे बाल तो किसी ने मसला मुंह

Manisha Slapped Sachinder Sharma

Manisha Slapped Sachinder Sharma: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सचिंद्र शर्मा की फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस मनीषा ने डायरेक्टर पर कास्टिंग काउच का आरोप लगा दिया था। साथ ही मनीषा ने सांताक्रुज थाने में फिल्म निर्देशक के खिलाफ हाथापाई और छेड़छाड़ की भी शिकायत दर्ज करवा दी थी। बाद में पुलिस द्वारा इस मामले की जांच भी की गई थी।

लेकिन अब एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जिस्म फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा ने फिल्म डायरेक्टर सचिंद्र शर्मा को थप्पड़ जड़ दिया और कास्टिंग काउच का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि डायरेक्ट कि "मुझ पर गंदी नजर थी और मुझे दो-तीन बार समझौता करने के लिए भी कहा।"

मनीषा का यह भी कहना था कि "उन्होंने मुझे साफ-साफ कहा कि अगर तू मेरे साथ में कंप्रोमाइज करती, अगर तू मेरे साथ सो जाती तो आज राखी सावंत की जगह पर तू होती। यहां तक की उन्होंने कई बार मेरा हाथ पकड़ने की भी कोशिश की और मुझे मारा। ये देखो सब कुछ रिकॉर्ड भी है।"

लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इस फिल्म में ड्रामा क्वीन कहीं जाने वाली राखी सावंत ने एक आइटम नंबर ही किया था। राखी सावंत ने इस पर कहा था कि जब मैं स्टेज पर थी तो मनीषा को बहुत ज्यादा गुस्सा आ गया था और उसके साथ में जो हुआ वह मुझे भी पता था। कास्टिंग काउच को लेकर वह पहले ही मुझे सब कुछ बता चुकी थी।

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X