राखी के स्वयंवर पर एफआईआर!
आइटम गर्ल राखी सावंत के स्वयंवर पर कॉपीराइट एवं ट्रेडमार्क उल्लंघन के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन छ लोगों में राखी व रवि किशन के नाम भी शामिल है।
कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करे। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने यह आदेश करणी विहार निवासी गौरव तिवारी की याचिका पर दिया। इसमें आदित्य भट्ट, गौरव गांधी, व एक निजी चैनल के प्रबंध निदेशक को भी आरोपी बनाया गया है।
याचिकाकर्ता ने कहा कि उसने रियलिटी शो की थीम एवं स्क्रिप्ट विकसित कर 'स्वयंवर" शब्द का ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड कराया था। साथ ही कॉपीराइट एक्ट के तहत उसे पंजीकृत भी कराया है। उसने आरोप लगाया कि 'राखी का स्वयंवर" कार्यक्रम उसकी स्क्रिप्ट व थीम पर आधारित है।
एनडीटीवी इमेजिन बालीवुड रवि किशन राखी का स्वयंवर राखी सावंत bollywood ndtv imagine rakhi ka swayamvar rakhi sawant ravi kishan


Click it and Unblock the Notifications