"मैं वापस आऊंगा, पुनर्जन्म लेकर तुम्हारी कोख से पैदा होंगा" राखी सावंत का दावा - सपने में आए सुशांत
एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड से अभी तक परिवार व प्रशंसक उभर नहीं पाए हैं वहीं दूसरी तरफ आइटम गर्ल राखी सांवत ने नया दावा पेश कर लोगों को चौंका दिया है। उन्होंने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत हाल में ही उनके समने में आए। इतना ही नहीं, सुशांत ने राखी से सपने में कहा कि वह पुनर्जन्म लेकर उनकी कोख से पैदा होंगे। ये बयान राखी का बवाल काट रहा है।
Recommended Video
राखी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की। जहां उन्होंने सुशांत के सपने में आने का जिक्र किया। वह कहती हैं कि सुशांत की आत्महत्या से वह काफी आहात हैं। रात को वह सो भी नहीं पाती। लेकिन बीती रात उन्हें सपना आया और वह चौंक गई।
"सपने में मुझे एक आवाज आई मैंने पूछा कि कौन? तो आवाज आई मैं सुशांत सिंह राजपूत। आप विश्वास नहीं करेंगे लेकिन ये सच है कि सुशांत मेरे सपने में आए और उन्होंने कहा कि मैं वापस आ रहा हूं। मैंने व्याकुल होकर पूछा कैसे? सुशांत ने कहा कि मैं तुम्हारी कोख से जन्म लूंगा।"
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications