हनीमून के लिए राखी सावंत के पास नहीं हैं पैसे, रोकर हुआ बुरा हाल, तस्वीरें Viral
राखी सावंत को अपने शादी में ट्विस्ट लाने के लिए किसी दूसरे की जरूरत नहीं है। कुछ दिन पहले राखी ने कहा कि शादी के बाद अब वह यूके हनीमून के लिए जाने वाली हैं। वहीं बीते दिन रोती हुई तस्वीर शेयर करते राखी सावंत ने ये दुख जताया कि उनके पास यूके में हनीमून करने के लिए पैसे नहीं है।
राखी ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जहां पर तस्वीरों में राखी नहीं हैं। बल्कि एक एनिमेटेड लड़की है। तस्वीरों में ये लड़की रोते हुए दिख रही है। इसी तस्वीर के कैप्शन में राखी ने लिखा है कि यूके का टिकट बहुत महंगा है। इसलिए रो रही हूं। इस तस्वीर से पहले राखी ने एक और तस्वीर पोस्ट की।

जहां पर एनिमेटेड लड़की टूटे हुए दिल के साथ दिख रही थी। बता दें राखी तीसरी बार अपना ये शादी वाला ड्रामा कर रही हैं। हर बार वह अपनी शादी तो कभी अपने फेक रिश्ते को दुनिया के सामने जाहिर करती रही हैं। ये और बात है कि इसके जरिए वह लगातार खबरों में बनी हुई हैं।
आपको बता दें कि राखी सावंत की कंट्रोवर्शी के किस्से काफी लंबे हैं। राखी ने कई बार कई स्टार्स के साथ अपना नाम जोड़कर लाइमलाइट बटोरी है...यहां देखिए


Click it and Unblock the Notifications