..................... Rakhi Sawant did not find true love Even after many affairs two marriages at the age of 44 - Hindi Filmibeat

कई अफेयर्स, दो शादियां फिर भी नहीं मिला इस हसीना को सच्चा प्यार, 44 की उम्र में जी रही तन्हा जिंदगी

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मनोरंजन जगत का एक मशहूर चेहरा है। हर कोई इनको पहचानता है। सोशल मीडिया पर आए दिन इनके वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं, फैंस इनको काफी पसंद भी करते हैं। फैंस का जमकर मनोरंजन करने वाली ये एक्ट्रेस कई सारे अफेयर्स और दो शादियों के बाद भी तन्हा जिंदगी जी रही हैं। क्या आप जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं।

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस-

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस का नाम कुछ और नहीं बल्कि राखी सावंत हैं। जी हां, सही सुना आपने दर्शकों की पसंदीदा एक्ट्रेस राखी सावंत जो हमेशा ही सबका मनोरंजन करती रहती हैं वह आज के तन्हा जिंदगी जी रही हैं।

इस बात से कोई भी अंजान नहीं हैं कि राखी सावंत ने दो शादियां की हैं। पहली शादी राखी सावंत ने चुपचाप की थी और कई महीनों तक अपने पति का चेहरा छुपा कर रखा था। फिर बाद में राखी सावंत रियलिटी शो बिग बॉस में अपने पति के चेहरे से नकाब हटा दिया था। बाद में दोनों के बीच बहुत ज्यादा लड़ाई झगड़ा होने लगा और दोनों अलग हो गए।

इसके बाद राखी सावंत ने दूसरी शादी आदिल खान से की थी। आदिल खान दुर्रानी राखी के दूसरे पति थे, दोनों ने शादी की और सोशल मीडिया पर जमकर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर किए। दोनों ने साथ में कम वक्त ही बिताया और बाद में कई सारे विवादों के बाद दोनों अलग हो गए। आदिल से शादी के लिए राखी सावंत ने अपना धर्म भी बदल लिया था।

वहीं अगर राखी सावंत के अफेयर्स को लेकर बात करें तो इंडस्ट्री में राखी सावंत के कई सारे लोगों के साथ अफेयर रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा मीका सिंह के साथ वाला रिश्ता था। मीका ने एक पार्टी में राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर दिया था उसके बाद दोनों के रिश्ते ने अलग रुप ले लिया और दोनों की दुश्मनी हो गई।

अब आज के वक्त में राखी सावंत अकेली है और तन्हा जिंदगी जी रही हैं। कई बार खुद के जीवन को लेकर पैपराजी के सामने आकर कहती हैं कि वह परेशान और दुखी हैं क्योंकि वह अकेली है। परंतु इन सबके बीच में राखी विवादों में हमेशा ही घिरी रहती हैं।

मनोरंजन जगत में राखी सावंत का करियर-

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ने मनोरंजन जगत में बहुत काम किया है और आज भी काम कर रही हैं। राखी के पास लगभग 37 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। वह रियालिटी शोज, इवेंट और सोशल मीडिया के जरिए कमाई करती हैं। इतना ही नहीं, कहा जाता है कि राखी के मुंबई में अपना घर भी है। वह अंधेरी और जुहू में दो फ्लैट्स की मालकिन हैं।

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X