"मैं कोई सलमान खान नहीं हूं जो कभी भी जेल में डाल दो"
राखी सावंत हमेशा ऊट पटांग बोलने के लिए फेमस हैं। और हाल ही में उन्होंने वाल्मीकि समाज को गुस्सा कर दिया है। लेकिन अब उनका मानना है कि वो सलमान खान नहीं है जो हर वक्त उन्हें जेल में डाल दिया जाए।
राखी सावंत के बारे में सबसे मज़ेदार बात ये है कि वो कुछ भी बोलती हैं और कभी भी बोलती है। और उसके बाद उन्हें समझ में भी नहीं आता कि उन्होंने क्या गलत बोला। अब हाल ही में उन्होंने पूरे वाल्मीकि समाज को नाराज़ कर दिया।
अब इस बात पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपने खिलाफ जारी वारंट के बारे में कुछ नहीं पता है। इतना ही नहीं , राखी का कहना है कि वो कोई सलमान खान नहीं हैं। उन्हें गिरफ्तार कर के या जेल में डालने से कुछ हासिल नहीं होगा।

हाल ही में राखी सावंत ने रामायण रचयिता वाल्मीकि के बारे में कहा था कि वो चोर से संत बन गए । वैसे ही मीका भी पहले कुछ और थे और अब कुछ और हो गए हैं। उनकी इस बात से वाल्मीकि समाज काफी नाराज़ हुआ और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
राखी का कहना है कि उन्होंने ऐसा किसी का दिल दुखाने के लिए नहीं किया, इसलिए किसी का दिल दुखा तो वो माफी मांगती हैं। लेकिन वो सिर्फ एक उदाहरण दे रही थीं। हालांकि वो कोई सलमान खान नहीं है कि उन्हें जेल में डालने से किसी को कुछ हासिल होगा।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब राखी सावंत ने कुछ अजब गजब बोला है। और पिछले कुछ सालों से तो उनका टार्गेट एक ही होता है -


Click it and Unblock the Notifications











