ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद का मजाक बनाते हुए राखी सावंत ने किया सड़क पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

Rakhi Sawant video

Rakhi Sawant video: ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी राखी किसी की नकल करते हुए डांस करती हैं, कभी किसी को लेकर अपना बयान दे देती हैं तो कभी कभी अजीबों-गरीब ड्रेस पहनकर पैपराजी के साथ मस्ती करती दिखाई देती हैं। हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है इसमें वह ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का मजाक बना रही हैं।

राखी ने उड़ाया सबा आजाद का मजाक-

ड्रामा क्वीन राखी सावंत का एक वीडियो filmy gyan ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में राखी जिम वियर पहने हुए हैं और उन्होंने अपने फेस का फ्राईपैन से ढका हुआ है।

वीडियो में राखी पैपराजी को कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि, बताओ ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड कैसे डांस करती हैं। इसके बाद वो सबा की के रैंप वॉक की नकल करती हुई दिखाई दीं। राखी का ये वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

राखी के इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, '"असफल लोग यही कर सकते हैं..वो केवल उन लोगों का मज़ाक उड़ा सकते हैं जो उनसे बेहतर कुछ कर रहे हैं.." वहीं दूसरे ने लिखा -"जब उसके पास कोई कहानी नहीं होती तो वो प्रचार पाने के लिए दूसरों की नकल करने लगती है..पागल महिला.."

सबा आजाद डांस को लेकर हुई थी ट्रोल-

ऋतिक रोशन की लेडी लव और एक्ट्रेस सबा आजाद बीते दिनों पैरिस फैशन वीक में अपने डांस को लेकर सुर्खियों में थीं। रैंप से उनके डांस एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। जिसे लेकर नेटिजन्स से सबा को खूब ट्रोल किया और यहां तक कि एक्ट्रेस को थैरेपी लेने की सलाह तक डे डाली। जिसके बाद सबा आजाद ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था वहीं अब उनके बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन भी उनके सपोर्ट में उतर गए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X