Rakhi Sawant ने 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने पर लगाए ठुमके, तो Salman Khan के अंदर जागे 'चुलबुल पांडे' और फिर...

Rakhi Sawant Dance With Salman Khan: राखी सावंत को हमेशा से ही बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है और वह अक्सर विवादों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनके वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। इसमें कुछ तो फनी वीडियो होते हैं तो कुछ काफी ज्यादा इमोशनल कर देने वाले भी होते हैं। लेकिन इस बार राखी सावंत का एक जबरदस्त वीडियो देखने को मिल रहा है।
दरअसल आपको बता दें कि राखी सावंत के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान के साथ में जोरदार डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में राखी सावंत को काफी छोटे कपड़े पहने हुए देखा जा रहा है और इस दौरान वह 'दबंग' फिल्म के गाने 'मुन्नी बदनाम हुई' पर जोरदार ठुमके लगा रही है।
लेकिन यहां पर खास बात तो ये है कि राखी सावंत के साथ इस वीडियो में सलमान खान को बिल्कुल 'दबंग' फिल्म की तरह 'चुलबुल पांडे' के किरदार में देखा जा रहा है। सलमान खान एकदम उसी अंदाज में राखी सावंत के साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं जिस तरीके से उन्होंने फिल्म में मलाइका अरोड़ा के साथ किया था।
इसी के अलावा इस वायरल वीडियो में सलमान खान और राखी सावंत के साथ-साथ भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले रवि किशन भी नजर आए। इस दौरान वह भी जोरदार डांस करते हुए देखे गए। लेकिन सलमान खान और राखी सावंत का ऐसा मजेदार अंदाज शायद ही आपने कभी इससे पहले देखा होगा।
वायरल हो रहे हैं इस वीडियो पर अब लगातार लोग भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोग तो इस वीडियो पर हंस रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "राखी सावंत तुम बॉम्ब हो।" हालांकि एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "सलमान खान रियल लाइफ में भी चुलबुल पांडे है।"


Click it and Unblock the Notifications