'पूनम पांडे जिंदा है, वो मुझसे बात कर रही है'.. इस एक्ट्रेस ने मौत की खबर को बताया पब्लिसिटी स्टंट

rakhi sawant, poonam pandey

Rakhi Sawant on Poonam Pandey- पूनम पांडे के निधन के बाद राखी सावंत का एक लाइव वीडियो सामने आया था जिसमें वो काफी दुखी नजर रही थीं। उनका कहना था कि वो काफी शॉक्ड हैं और पूनम को देखकर ऐसा नहीं लगता था कि वो तकलीफ से गुजर रही हैं।

लेकिन अब राखी सावंत का एक वॉइस नोट तेजी से वायरल हो रहा है। इस वॉइस नोट में राखी ने पूनम पांडे को जिंदा बताया है, उनका कहना है कि वो पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं। जी हां, मीडिया के सामने आकर काफी जल्दी राखी इसपर बात करेंगी।

इस वॉइस नोट में राखी सावंत कह रही हैं, ''मुझे पता है कि मुंबई मीडिया मुझे याद कर रहा है, मैं बहुत जल्दी आउंगी। पता नहीं मुझे क्यों महसूस हो रहा है कि पूनम जिंदा है, मुझे सच में महसूस हो रहा है।

मुझे सिक्स सेंस आता है कि वो जिंदा है। वो मुझसे बात कर रही है, मैं उसे महसूस कर पा रही हूं। मीडियो वालों मुझे नहीं लगता है कि वो मर गई है। बाकी सच तो आप लोग जानो, ना वो मेरा फोन उठा रही है, ना वो कहीं है। मैं बहुत टेंशन में हूं।

मैं तो चाहती हूं कि भले ही ये स्टंट हुआ हो लेकिन वो जिंदा रहे, अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाए।'' राखी सावंत का ये नोट वायरल हो रहा है। हालांकि उन्होने ऐसा क्यों कहा है इसको लेकर खुलासा नहीं हो पाया है। बात करें पूनम पांडे की गुरुवार की रात को सर्वाइकल कैंसर से उनका निधन हो गया था।

पूनम को आखिरी बार बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए लॉक अप के पहले सीज़न में देखा गया था। हालाँकि वह शो नहीं जीत सकीं, लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसक आधार का विस्तार किया। कंगना रनौत के लॉक अप का पहला सीज़न स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने जीता था।

Read more about: rakhi sawant poonam pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X