'मैं स्वयंवर के लिए तैयार हूं...', निकाह करने पाकिस्तान पहुंची राखी सावंत, बोली- मेरी चूड़ियां तुझे पागल...

Rakhi Sawant Wedding Look: राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है और आपको बता दे कि अक्सर वह किसी ने किसी वजह के चलते सुर्खियों में आ जाती हैं। लेकिन वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने दो शादियां की और अब तीसरी करने के लिए तैयार हो चुकी है।
हाल ही में राखी सावंत ने पाकिस्तानी मॉडल डोडी खान के साथ में निकाह करने की बात की थी। हालांकि बाद में डोडी खान ने राखी सावंत से शादी करने से मना कर दिया। बाद में और राखी सावंत को 58 साल के मुफ्ती अब्दुल कवी द्वारा शादी का प्रस्ताव मिला। राखी ने एक इंटरव्यू के दौरान मुफ्ती से आमने-सामने बात की और शर्त रखी कि अगर वह 6 से 7 करोड़ का कर्ज उनका चुका देंगे तो वह निकाह कर लेंगी।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि राखी सावंत की इस शर्त को मुफ्ती ने मान भी लिया है और अब एक बार फिर से एक्ट्रेस की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में ड्रामा क्वीन राखी सावंत को दुल्हन की तरह सजाते हुए देखा जा सकता है और पाकिस्तान लड़कों को वह निकाह के लिए तैयार रहने के लिए कहती दिखाई दे रही है।
वायरल हो रही है इस वीडियो में लाल रंग के जोड़े में राखी सावंत को देखा जा रहा है। यहां पर वह बता रही है कि वह पाकिस्तान पहुंच चुकी है। जहां पाकिस्तान की दो लड़कियां उनका तैयार कर रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि "दोस्तों में पाकिस्तान आ गई हूं और देखो मेरी बहन ने मुझको तैयार कर रही है। चूड़ा पहना रही है और अब आखिरकार मेरा स्वयंवर होने वाला है।"
राखी सावंत ने आगे इस वीडियो में कहा कि "पाकिस्तान के लड़कों आप निकाह के लिए तैयार हो जाओ" और इसके बाद में राखी कैमरामैन को अपने पास में बुला लेती हैं। राखी सावंत रहती है कि "मेरी चूड़ियां दिखाओ और मेरा मेकअप दिखाओ। मैं कैसी लग रही हूं। मेरी चूड़ियां तुझे पागल ना बना दे तो कहना। डोडी खान में आ रही हूं कवी साहब मैं आ रही हूं।"
राखी सावंत का एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है और इसमें वह दुल्हन की तरह नजर आ रही है। मैं कहती है कि मुफ्ती साहब मैं इस्लामाबाद में हूं और डोडी खान मैं लाहौर आ रही हूं। इस खूबसूरत से जोड़ और मेरे निकाह की तैयारी के लिए पाकिस्तान का बहुत-बहुत धन्यवाद।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने इस वीडियो से हर किसी को कंफ्यूज कर दिया है। क्योंकि इस वीडियो के दौरान वह डोडी खान और मुफ्ती का नाम लेती हुई नजर आई है। इसी के चलते हैं उनके फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिरकार वह किससे शादी करना चाहती हैं। हालांकि काफी लोगों का कहना है कि यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है।


Click it and Unblock the Notifications











