मां के निधन से बुरी तरह टूटीं राखी सावंत, मीडिया के कैमरों के साथ जमकर रोईं और..

राखी सावंत की मां को लेकर खबर आई थी कि लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया है। इसके बाद से लगातार राखी सावंत खबरों का हिस्सा हैं। बता दें कि उनकी मां जया भेड़ा काफी समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं और इलाज करवा रही थीं। हालांकि वो जीत नहीं सकीं और 28 जनवरी को मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। राखी की मां ने जब आखिरी सांस ली तब वह अपनी मां के साथ थीं।
इस वक्त राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो मीडिया के कैमरों के सामने रोती हुईं नजर आ रहीं हैं और उनका काफी बुरा हाल है। राखी सावंत इस दौरान अपनी मां के शव अस्पताल के बाहर भी लाती नजर आ रहीं हैं।
बता दें कि उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर राखी की मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। राखी सावंत अक्सर अपनी मां से मिलने के लिए अस्पताल जाती थीं और हाल ही में वो अपने पति के साथ भी अस्पताल में नजर आईं थीँ। राखी सावंत मीडिया में हमेशा छाई रहती हैं लेकिन इस वक्त वो काफी दुखी हैं।
क्या है निधन का कारण?
खबरें हैं कि शरीर के कई अंगो की विफलता के कारण राखी की मां का निधन हुआ है। यह बीमारी उनके गुर्दे और फेफड़ों तक फैल गई थीं। कैंसर के साथ साथ इन समस्याओं ने राखी की मां को बुरी तरह से तोड़ दिया था। फिलहाल राखी सावंत किसी से बात नहीं कर रहीं हैं।
किसने दुख व्यक्त किया?
राखी सावंत की मां के निधन के बाद बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ समेत कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है। इस लिस्ट में रिधिमा पंडित, निशा रावल, संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त सहित कई सितारे शामिल हैं। इंडस्ट्री में राखी सावंत को कई लोग प्यार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications