खाना.. पेट्रोल.. गाड़ी.. जूता-चप्पल सब मंगती थी राखी, सहेली ने प्रॉस्टिट्यूशन को लेकर भी किया खुलासा

बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी के जेल से बाहर आते ही राखी सावंत का बुरा वक्त सा शुरू हो गया है। जहां आदिल ने बाहर आते ही अपनी ओर से राखी को पूरी तरह से बेनकाब करने की कोशिश की तो वहीं दूसरी ओर उनकी सबसे करीबी सहेली राजश्री जो परछाई की तरह राखी के साथ दिखाई देती थी उन्होंने भी राखी से दुश्मनी मोल ले ली है। राखी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए राजश्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
राखी के खिलाफ एफआईआर करने के बाद अब राखी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है। इस पीसी मे राजश्री ने राखी के खिलाफ खूब जहर उगला है। राजश्री ने राखी पर ना सिर्फ पैसे लेने बल्कि खाना, पेट्रोल, गाड़ी, जूता-चप्पल तक लेने के आरोप लगाए हैं।
राजश्री का कहना है कि राखी उनकी कोई फाइनेंशियली हेल्प नहीं करती है बल्कि वो राखी की मदद करती हैं। इसके बाद राजश्री ने खाने-पीने, गाड़ी-पेट्रोल-ड्राइवर जैसी चीजे गिनाते हुए बताती है कि ये सब उन्होंने राखी के लिए फाइनेंस किया है। इसके साथ ही राजश्री ने ये भी बताया कि कैसे राखी उनकी हर छोटी बड़ी चीज पर नजर रखती थी और उनसे ले लेती थीं।
राजश्री का कहना है कि अब राखी बीमारी हो जाएंगी और जनता उनको गेट वेल सून के मैसेज भेजे। उन्होंने कहा राखी ऐसे ही किसी का शोषण और किसी को धमकियां और किसी का बिजनेस और कैरेक्टर नहीं खराब कर सकती हैं।
राजश्री का नेल आर्ट स्टूडियो है और उन्होने बताया कि राखी का कहना है कि अगर उन्होंने राखी के खिलाफ मुंह खोला तो वो कहेंगी कि नेल आर्ट स्टूडियो में प्रॉस्टिट्यूशन का काम होता है। राखी ऐसी ही कुछ भी नहीं कह सकती है उसमे हिम्मत है तो वो इसे प्रूफ करके दिखाए।
राजश्री कहती हैं, ''जिस दिन आदिल पहली बार सामने आया, उसी दिन राखी मुझे धमकी दी थी और उसके बारे में और भी बहुत कुछ है जो मैं मीडिया को बताऊंगी।'' हालांकि देखने वाली बात होगी की राजश्री राखी सावंत के खिलाफ क्या क्या आरोप लगाकर बयान देने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications