डर्टी पिक्चर के बंगाली रिमेक में डर्टी होंगी राखी सावंत
'द डर्टी पिक्चर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया तो बंगाली फिल्मेकर शताब्दी रॉय इस फिल्म की रीमेक बनाने में जुट गए। विद्या बालन में विद्या ने अप नी अदाओं से सबके होश उड़ा दिये लेकिन अब बंगाली डर्टी पिक्चर में सबके होश उड़ाने के लिए बॉलीवुड की आयटम गर्ल राखी सावंत को फाइनल किया गया है। वीडियो में देखें डर्टी पिक्चर में राखी सावंत
विद्या की तरह राखी भी हॉट दिखने की तैयारी कर रही है। इस किरदार को पाकर राखी के पैर जमीन पर नहीं टिक रहे हैं। वह कॉन्फिडेंट होकर कह रही हैं कि इस डर्टी पिक्चर में वह विद्या से कहीं ज्यादा हॉट दिखेंगी। खैर विद्या ने इस फिल्म से काफी वाह वाही बटोरी है। शायद इसी को देखते हुए राखी ने बिना कुछ सोचे ही इस फिल्म के लिए तुरंत ही हां कह दी।
राखी की इस बात को सुनकर सभी को यही लग रहा है कि राखी कुछ ज्यादा ही खुश हो रही है। वह खुद कह रही हैं कि वह विद्या को तगड़ी चुनौती देंगी। खैर वह तो हमेशा ही हर किसी को सलाह देने को तैयार रहती हैं। लेकिन राखी के इस हौसले को देख कर हम तो यही कहेंगे कि फिल्म में अदाकारी की जरूरत होती है बडबोले पन की नहीं।


Click it and Unblock the Notifications